फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders announces tomkurran as replacement Mitchell Starcs in ipl 2018

IPL 2018: KKR ने मिचेल स्टार्क की जगह इस युवा गेंदबाज को किया शामिल

Mon, 02 Apr 2018 08:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders announces tomkurran as replacement Mitchell Starcs in ipl 2018
टॉम कुर्रन

आईपीएल के सीजन-11 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चोटिल होने की वजह से आईपीएल से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की जगह इंग्लैंड के युवा गेंदबाज टॉम कुर्रन को अपने टीम शामिल किया है। इसकी अधिकारिक घोषणा केकेआर ने सोमवार को की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक के बाद एक बड़ी मुसीबतें खड़ी हो गई। क्रिस लिन और आंद्रे रसेल के चोटिल होने के बाद टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी चोटिल हो गए, जिसके कारण उन्हें भी आईपीएल से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन


इसी के साथ केकेआर के तीन स्टार खिलाड़ी के चोटिल होने टीम को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 9.40 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के दाएं पैर में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उनका आईपीएल में खेलना मुश्किल हो गया। जिसके बाद केकेआर ने दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कुर्रन को अपने टीम में शामिल किया। बता दें कुरान का जन्म तो द. अफ्रीका में हुआ है, लेकिन वह इंग्लैंड की तरफ से खेलते हैं। कुर्रन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

Kolkata Knight Riders announces tomkurran as replacement Mitchell Starcs in ipl 2018
टॉम कुर्रन

Kiaoval.com से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के लिए काफी रोमांचित और उत्साहित हूं। मैं अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत से जानता हूं कि मैं उस माहौल में बहुत कुछ सीख सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस साल फिर से इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने और अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए चयनित होने की संभावना होगी और मुझे फायदा मिलेगा।' 

उन्होंने आगे कहा, 'इसके लिए मैं एलेक स्टीवर्ट और काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी लोगों को  धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मुझे इस महान अवसर की इजाजत दिया। मैं अपने देश की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि वापस लौटने के बाद कुछ और ट्रिप्स के साथ लौटूं।' 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 से डेब्यू करने वाले कुरान ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 7 विकेट दर्ज है, जबकि उन्होंने 2 टेस्ट और 8 वन-डे मैच खेले हैं। वहीं, टॉम कुरान टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed