फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli's shoulder injury during the match

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल विराट नहीं कर पाएंगे बैटिंग

Fri, 17 Mar 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 17 Mar 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Kohli's shoulder injury during the match
रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनकी चोट गंभीर थी वह मैच में अधिकांश समय पवेलियन में रहे। उनकी जगह उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली। टीम इंडिया के लिए चिंता गंभीर इसलिए भी हैं क्योंकि वो दूसरे दिन भी मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे।
विज्ञापन


विराट का इलाज कर रहे डॉक्टरों का मानना है कि विराट इस चोट के कारण रांची के साथ-साथ धर्मशाला में 26 मार्च से खेले जाने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। उनके कंधे में ग्रेड वन का लिगमेंट फ्रेक्चर हो गया है। बाहर से सब ठीक नजर आ रहा है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 1 सप्ताह से दस दिन आराम करने की सलाह दी है।लेकिन विराट के इस सीरीज में आगे खेलने के संबंध में अंतिम निर्णय टीम के डॉक्टर और फीजियो को करना है। 
विज्ञापन


टीम को विराट के चोटिल होने के बाद बड़ा झटका लगा है। ऐसे भी रांची में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुक्सान पर 299 रन बना लिए हैं। कैप्टन स्मिथ ने सीरीज में दूसरा शतक जड़ा, वहीं 2014 के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ग्लैन मैक्सवेल 82 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया पहले से ही बैकफुट पर है ऐसे में विराट की चोट टीम प्रबंधन के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली बाउंड्री रोकने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान वह गेंद को रोकने के लिए उछले तो उनके दायें कंधे में चोट आ गई। चोट लगने के बाद भी कप्तान कोहली ने मैदान में टिके रहने की  कोशिश की, लेकिन वह ज्याद देर तक मैदान पर नही रुक सके।  दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed