{"_id":"5a4b96cd4f1c1b35338b6112","slug":"kohli-and-pujara-may-breaks-sachin-tendulkar-record-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली और पुजारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली और पुजारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
कोहली-पुजारा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच केपटाउन पर खेला जाएगा। इस सीरीज को भारतीय बल्लेबाज और साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि अब तक साउथ अफ्रीकी तेज पिचों पर सबसे सफल बल्लेबाज की बात की जाए तो वो क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर हैं।
टीम इंडिया की ओर से सिर्फ तेंदुलकर ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डटकर अफ्रीकी गेंदबाजों की आग उगलती गेंद का सामना किया है। तेंदुलकर एकमात्र ऐसे बैट्समैन हैं, जिन्होंने अफ्रीका दौरे पर दूसरी बार शतक बनाने में कामयाबी हासिल की है। केवल 2006 के दौरे पर ही तेंदुलकर शतक जमाने से चुक गए थे।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बीते 25 साल में साउथ अफ्रीका में 8 शतक लगाए हैं, जिनमें 5 सिर्फ तेंदुलकर के बल्ले से निकले हैं। इस बार टीम इंडिया के बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं तो माना जा रहा है कि कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर इस सीरीज में शतक लगाएंगे और तेंदुलकर के दो बार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः पहले अभ्यास मैच किया रद्द और अब टीम इंडिया को हराने के लिए साउथ अफ्रीका ने चली ये चाल
ये दोनों खिलाड़ी चार साल पहले भी टीम इंडिया में शामिल थे और शतक लगाने में कामयाब रहे थे। एक बार फिर जानकार मान रहे हैं कि ये दोनों बल्लेबाज इस दौरे पर भी शतक जमाएंगे।