फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Know everything about IPL play offs, scenario and history along with its efficiency

सेमीफाइनल से कितना अलग होता है प्लेऑफ, IPL में कब शुरू हुआ, जानें सब कुछ

Thu, 05 Nov 2020 01:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 Nov 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Know everything about IPL play offs, scenario and history along with its efficiency
आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल - फोटो : ANI

आईपीएल का 13वां सीजन अपने अंजाम तक पहुंचने से बस कुछ मुकाबले दूर है। कोरोना काल के बीच यूएई में खेले जा रहे टी-20 लीग में अब ट्रॉफी के लिए सिर्फ चार ही दावेदार बचे हैं। इनके बीच अब प्लेऑफ के माध्यम से फाइनल और फिर खिताब तक का सफर तय होगा। 

विज्ञापन


साल 2008 में शुरू हुई इस चर्चित टी-20 लीग ने अपने अलग फॉर्मेट और कई नए नियमों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी। स्ट्रैटेजिक टाइम आउट, ऑरेंज और पर्पल कैप, इस साल लागू हुए थर्ड अंपायर द्वारा दिया जाने वाला नो बॉल का फैसला समेत कई बदलावों से लीग का रोमांच बढ़ता गया। इसी कड़ी में एक बड़ा बदलाव टूर्नामेंट के फॉर्मेट में साल 2011 में लीग के चौथे सीजन में किया गया था। वो बदलाव था सेमीफाइनल की जगह पर प्लेऑफ कराने का फैसला। यह फैसला कारगर साबित हुआ और लीग का रोमांच भी बढ़ता गया।

विज्ञापन

क्या होता है प्लेऑफ:

ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के बाद शीर्ष चार टीमें अगले दौर यानी प्लेऑफ में पहुंचती हैं। यह फाइनल मुकाबले से पहले का दौर होता है, जहां तीन स्टेज पर मुकाबले होते हैं। क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2। 

  • क्वालीफायर 1: 

यहां अंक तालिका की शीर्ष दो टीमों के बीच मुकाबला होता है। इसमें जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंचती है।

  • एलिमिनेटर: 

यहां तीसरे और चौथे स्थान की टीम के बीच मुकाबला होता है। इनमें से जो भी टीम जीतती है वो क्वालीफायर 2 में पहुंचती है।

  • क्वालीफायर 2: 

यहां पर क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के बीच मुकाबला होता है। इसमें जीतने वाली टीम फिर फाइनल में पहुंचती है।

सेमीफाइनल से कितना अलग है प्लेऑफ:

सेमीफाइनल वाले फॉर्मेट में फाइनल से पहले सिर्फ दो मुकाबले खेले जाते थे। इसमें अंक तालिका की पहले स्थान की टीम चौथे और दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से भिड़ती थी। दोनों मुकाबलों से जीतने वाली टीम फाइनल खेलती थी। 

विज्ञापन

क्यों शुरू हुआ प्लेऑफ:

प्लेऑफ से अंक तालिका में शीर्ष में रहने वाली दोनों टीमों को बड़ा फायदा होता है। यहां दोनों टीमें क्वालीफायर 1 खेलती हैं। इसमें जीतने वाली टीम जहां फाइनल में पहुंचती है वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है। 

कहां से आया प्लेऑफ का फॉर्मेट:

किसी टूर्नामेंट में प्लेऑफ फॉर्मेट का इस्तेमाल फुटबॉल में सबसे पहले शुरू हुआ था। इसे इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में अपनाया गया था, बाद में चर्चित होने के साथ ही ये प्रचलन में आ गया।

आईपीएल 2011 में पहली बार ऐसा था प्लेऑफ का समीकरण:

जब पहली बार आईपीएल में प्लेऑफ को लागू किया गया तब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स शीर्ष दो स्थानों पर काबिज थी। वहीं मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर थीं। ऐसे में चेन्नई ने पहले क्वालीफायर में बैंगलोर को हराया और एलिमिनेटर में मुंबई ने कोलकाता को हराया। इसके बाद दूसरे क्वालीफायर में बैंगलोर ने मुंबई पर जीत हासिल की और बाद में फाइनल में चेन्नई ने आरसीबी को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

आईपीएल 2020 में क्या है प्लेऑफ का गणित:

ग्रुप स्टेज में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर रही वहीं दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही। ऐसी स्थिति में अब मुंबई और दिल्ली क्वालीफायर 1 में आपस में भिड़ेंगी तो वहीं एलिमिनेटर राउंड में आरसीबी और एसआरएच आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed