फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023

IPL 2023: राहुल-ईशान की चोट बनी परेशानी, सूर्यकुमार-कोहली फॉर्म में लौटे, जानें आईपीएल 2023 से क्या मिला?

Sat, 27 May 2023 06:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 May 2023 06:13 PM IST
सार

आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी की और अब बेहतरीन लय में हैं। हालांकि, रोहित का खराब फॉर्म जारी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों का थकना भी भारत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
 

विज्ञापन
KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
आईपीएल 2023 से भारत को क्या मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। लगभग दो महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट में बड़ा प्रभाव डालता है। इस सीजन भी आईपीएल के जरिए भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ मिला, लेकिन कुछ मामलों में टीम इंडिया को नुकसान भी हुआ है। इसी टूर्नामेंट की वजह से खिलाड़ियों का वर्कलोड बढ़ा है। इस दौरान लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ी चोटिल होकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर भी हो चुके हैं। यहां हम बता रहे हैं कि इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया को क्या मिला और क्या नुकसान हुआ।
विज्ञापन

KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते राहुल - फोटो : IPL/BCCI
कई अहम खिलाड़ी चोटिल
आईपीएल की वजह से भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी चोटिल हैं। लोकेश राहुल इस टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हुए और अब वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह ईशान किशन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन वह भी दूसरे क्वालिफायर में चोटिल हो गए। अब तक यह साफ नहीं है कि वह टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेंगे या नहीं। लखनऊ के लिए खेलने वाले जयदेव उनादकट भी आईपीएल के दौरान चोटिल हुए थे। वह टेस्ट चैंपियन फाइनल से पहले फिट हो जाएंगे। हालांकि, उनकी फॉर्म को लेकर चिंता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
टेस्ट चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ी थके
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से होना है। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी लगातार दो महीने तक आईपीएल में खेले हैं। आईपीएल से फुरसत मिलते ही सभी खिलाड़ी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में जुट गए हैं। इस अहम मैच से पहले खिलाड़ियों को आराम नहीं मिला है। कई भारतीय खिलाड़ी लगातार दो-तीन महीने से क्रिकेट खेल रहे हैं। इन खिलाड़ियों के थकने से भारतीय टीम को नुकसान हो सकता है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सीधे आईपीएल में आ गए थे। ऐसे में टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ी थके हुए हैं।
विज्ञापन

KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
कई खिलाड़ी फॉर्म में लौटे
आईपीएल 2023 में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने फॉर्म में वापसी की। अजिंक्य रहाणे से लेकर ईशांत शर्मा और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल कर दिखाया कि उनके अंदर क्रिकेट बाकी है। रहाणे को इसी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में चुन लिया गया। सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म से उबर कर लय में लौट चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म और बेहतर की है।

KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू और तिलक वर्मा नए विकल्प
इस सीजन रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये खिलाड़ी इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले मध्यक्रम में नए विकल्प हैं। श्रेयस अय्यर की चोट के चलते मध्यक्रम भारत के लिए चिंता का विषय था, लेकिन टीम इंडिया इस स्थान पर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। गेंदबाजी में आकाश मधवाल और मोहसिन खान ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

KL Rahul and Ishan Kishan Injury big Concern but Virat Kohli and Surya Form good news for india after IPL 2023
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
खिलाड़ी तैयार, लेकिन कप्तान की फॉर्म बनी परेशानी
भारतीय टीम की बात करें तो ओपनिंग में शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अश्विन-चहल और शमी-सिराज की जोड़ी भी लय में है, लेकिन कप्तान रोहित फॉर्म में नहीं हैं। रोहित का लय में न होना भारत के लिए चिंता का विषय है। वहीं, विकेटकीपिंग में केएस भरत लय में नहीं हैं। वनडे में संजू सैमसन को विकेटकीपर के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed