फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs PBKS Highlights Andre Russel fifty and Umesh yadav Four wickets made Kolkata champion

KKR vs PBKS Highlights: रसेल ने शानदार अर्धशतक लगाकर कोलकाता को दूसरी जीत दिलाई, उमेश ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

Sat, 02 Apr 2022 12:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 12:20 AM IST
सार

पंजाब के खिलाफ जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में टॉप पर आ चुकी है। कोलकाता ने तीन में से दो मैच जीते हैं। हालांकि, बाकी किसी भी टीम ने अब तक तीन मैच नहीं खेले हैं। 
 

विज्ञापन
KKR vs PBKS Highlights Andre Russel fifty and Umesh yadav Four wickets made Kolkata champion
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं उमेश यादव ने चार विकेट झटके। 
विज्ञापन


कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। सिर्फ 18.2 ओवर में पूरी सिमट गई और कुल 137 रन बना पाई। कोलकाता ने 14.3 ओवर में इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। 
विज्ञापन


70 रन की पारी के दौरान आंद्रे रसेल- फोटो : IPL/BCCI

रसेल और बिलिंग्स की साझेदारी ने कोलकाता को जिताया
आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। कोलकाता की टीम 51 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद इन दोनों ने शानदार साझेदारी की। रसेल ने बड़े छक्के लगाए और बिलिंग्स ने बखूबी उनका साथ निभाते हुए 24 रन की बेहतरीन पारी खेली। रसेल ने अपनी पारी में आठ छक्के और दो चौके लगाए, जबकि बिलिंग्स ने एक चौका और एक छ्क्का लगाया। 


राहुल चाहर- फोटो : IPL/BCCI

राहुल के अलावा पंजाब का हर गेंदबाज फ्लॉप 
पंजाब के लिए राहुल चाहर ने इस मैच में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। उनके अलावा ओडियन स्मिथ और कगिसो रबाडा को एक-एक विकेट मिला। अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और लिविंग्सटन कोई सफलता नहीं हासिल कर सके।  


श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

कोलकाता की ओपनिंग जोड़ी फिर फ्लॉप
इस सीजन कोलकाता के ओपनिंग बल्लेबाज लगातार फ्लॉप रहे हैं। पहले मैच को छोड़कर बाकी दोनों मैच में ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई। इस मैच में भी रहाणे 12 और वेंकटेश तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं नीतीश राणा भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। कप्तान अय्यर ने 15 गेंद में 26 रन जरूर बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। 


उमेश यादव - फोटो : IPL/BCCI

उमेश ने दिलाई शानदार शुरुआत
उमेश यादव ने इस मैच में फिर कोलकाता की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। उन्होंने कप्तान मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। इसके बाद बीच के ओवरों में भी उन्होंने लगातार विकेट निकाले और अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके अलावा टिम साउदी ने दो विकेट लिए। शिवम मावी, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


31 रन की तूफानी पारी के दौरान भानुका राजपक्षे - फोटो : IPL/BCCI

राजपक्षे और रबाडा ने बचाया पंजाब का सम्मान 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नौ गेंद में 31 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। राजपक्षे की पारी के चलते पंजाब ने पावरप्ले में 62 रन बनाए। अंत में रबाडा ने तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई पंजाब 
राजपक्षे के आउट होने के बाद पंजाब की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। शिखर धवन 16, लिविंगस्टन 19 और राज बावा 11 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में कगिसो रबाडा ने 16 गेंद में 25 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, पंजाब की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.2 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed