फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs MI IPL 2026: Mumbai Indians coach Jayawardene praises Hardik Pandya calling him excellent all-rounder

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने ने हार्दिक को सराहा, बताया बेहतरीन ऑलराउंडर; सुधार पर कही ये बात

Sat, 28 Mar 2026 09:06 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 28 Mar 2026 09:06 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में अपना अभियान शुरू करने से पहले मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर सराहना की है। जयवर्धने पांड्या की प्रगति से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
KKR vs MI IPL 2026: Mumbai Indians coach Jayawardene praises Hardik Pandya calling him excellent all-rounder
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी और खेल में हुए सुधार की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 में मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई में होने वाले मुकाबले से करेगी। 
विज्ञापन

हार्दिक से पहली मुलाकात का किया जिक्र
जयवर्धने ने कहा, मैं हार्दिक से पहली बार 2017 में मिला था। वह युवा थे लेकिन उनमें प्रतिभा और बहुत ज्यादा ऊर्जा थी। यही बात मुझे हार्दिक में हमेशा से पसंद आई है। आज भी खेल के प्रति उनकी ऊर्जा वैसी ही है। उन्हें क्रिकेट के खेल से बहुत अधिक लगाव है और वह इसके बारे में बहुत बातें करते हैं। मैं आठ साल से मुंबई इंडियंस के साथ हूं और एक लीडर के तौर पर उनका विकास, मैदान पर उनकी समझदारी और जिस तरह से वह बेहतर हुए हैं शायद सीमित ओवर के खेल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने करियर के दौरान चोटों और वर्कलोड की वजह से पांड्या को जिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन पर बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, हार्दिक को जो चोटें लगीं उससे उनके शरीर पर बुरा असर पड़ा, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट भी खेल रहे थे। काम के बोझ को मैनेज करने के लिए उन्हें बहुत कुछ करना पड़ा। अब वह इस बात को समझते हैं और हमारे पास उनके काम के बोझ को संभालने का एक तय तरीका है। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के उस अहम पड़ाव पर पहुंच जाता है तो उसके वर्कलोड को मैनेज करना जरूरी होता है।
विज्ञापन

मुंबई को छठे खिताब की तलाश
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में जोरदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी, हालांकि टीम को दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में फिर से ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed