{"_id":"5abf78704f1c1b1a6a8b48c1","slug":"kkr-can-pick-england-pacer-as-mitchell-starc-replacement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: स्टार्क के घायल होने से मुश्किल में KKR, इस स्टार खिलाड़ी को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: स्टार्क के घायल होने से मुश्किल में KKR, इस स्टार खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक के बाद एक बड़ी मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। क्रिस लिन और आंद्रे रसेल के चोटिल होने के बाद अब टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी इंजरी हो गई है। केकेआर के तीनों स्टार खिलाड़ियों के घायल होने से टीम को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के दाएं पैर में इंजरी हो गई है, जिस वजह से अब आईपीएल में इनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में केकेआर की टीम के आगे अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस टीम में स्टार्क की जगह गेंदबाजी की कमान कौन संभालेगा?
विज्ञापन
टॉम करन
- फोटो : Twitter
हालांकि एक गेंदबाज केकेआर में स्टार्क की कमी को पूरा कर सकता है। खबर है कि दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इंग्लिश क्रिकेटर टॉम कुरैन को टीम में स्टार्क की जगह खिलाया जा सकता है। दरअसल हाल ही में इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर आईपीएल और केकेआर के पेज को फॉलो करना शुरू किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इस सीजन में केकेआर के लिए खेलेंगे।
बता दें कि टॉम कुरैन टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, केकेआर ने आईपीएल नीलामी में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले जावोन सीर्ल्स को भी खरीदा था। ऐसे में केकेआर की उम्मीदें इस गेंदबाज से अब काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
बता दें कि टॉम कुरैन टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, केकेआर ने आईपीएल नीलामी में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले जावोन सीर्ल्स को भी खरीदा था। ऐसे में केकेआर की उम्मीदें इस गेंदबाज से अब काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।