{"_id":"5bbb112c867a55681479f15a","slug":"kings-xi-punjab-co-owner-preity-zinta-says-government-should-legalise-betting-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति जिंटा का बड़ा बयान, बोली- आईपीएल में सट्टेबाजी को वैध कर देना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रीति जिंटा का बड़ा बयान, बोली- आईपीएल में सट्टेबाजी को वैध कर देना चाहिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने भारत में सट्टेबाजी को वैध करने की मांग की है। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की माने तो सट्टेबाजी को वैध करने से सरकार को इस बड़े खेल आयोजन के इर्द-गिर्द होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री ने आगे कहा, सरकार के लिए इसे वैध करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ऐसा करने से सरकार के लिए आमदनी का नया दरवाजा भी खुलेगा। इसके साथ ही अवैध सट्टेबाजी के मामलों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
साल 2013 में हुए स्पॉट फिक्सिंग विवाद के घाव इतने गहरे हुए कि बीसीसीआई को अपने मूलभूत ढांचे में बदलाव करना पड़ा। कई बड़े खिलाड़ियों पर सट्टेबाजी में लिप्त होने के आरोप लगे थे। जिसमें एस श्रीसंत जैसे बड़े खिलाड़ी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके साथ ही बिंदु दारा सिंह, राज कुंद्रा और चेन्नई सुपर किंग्स के गुरुनाथ मयप्पन का सट्टेबाजी में लिप्त पाए गए थे।
विज्ञापन
जिंटा से जब ये पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, आपको लगता है कि कोई मेरे सामने ऐसा प्रस्ताव रखकर जीवित रहेगा। कम से कम मैं उसे सलाखों के पीछे तो पहुंचा दूंगी।