फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings eleven punjab vs delhi daredevils ipl 2018 second match live score

राहुल ने जमाई IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी, KXIP ने DD को 6 विकेट से हराया

Mon, 09 Apr 2018 12:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab vs delhi daredevils ipl 2018 second match live score
केएल राहुल - फोटो : ipl

केएल राहुल (51) की रिकॉर्ड फिफ्टी और करुण नायर (50) की धमाकेदार पारियों की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 2018 के अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की है। पंजाब ने रविवार को पीसीए स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी।

विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमान टीम ने कप्तान गौतम गंभीर (55) की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने 16 गेंदों में 6 चौको और 4 चौको की मदद से 51 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की। राहुल पारी के पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट द्वारा किए पारी के पहले ओवर में एक छक्के और दो चौको की मदद से 14 रन बटोरे। इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोहम्मद शमी द्वारा किए दूसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का जमाया। 

अगले ओवर में राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स की सबसे अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की जमकर धुनाई की और पहली पांच गेंदों पर 24 रन बनाते हुए सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने मिश्रा के ओवर की पहली गेंद पर चौका, फिर दूसरी व तीसरी गेंद पर छक्के, इसके बाद चौथी व पांचवीं गेंद पर चौके जमाकर रिकॉर्ड स्थापित किया। 

क्रिस मॉरिस ने चौथे ओवर में मयंक अगरवाल (7) को मिड ऑन पर शमी के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहला झटका दिया। फिर युवराज सिंह ने आते ही चौका जमाया। पांचवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने पंजाब को तगड़ा झटका दिया जब उन्होंने राहुल का कैच शमी के हाथों कराया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 51 रन बनाए।

इसके बाद युवराज सिंह (12) ने करुण नायर (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। राहुल तेवटिया ने विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर युवी का शिकार किया। फिर नायर ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े और पंजाब को जीत के करीब ला खड़ा किया।

नायर ने 32 गेंदों में पांच चौको और दो छक्को की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसे पूरा करते ही वह क्रिस्चियन की गेंद पर बोल्ट को कैच थमाकर डगआउट लौट गए।

गंभीर ने जमाया रिकॉर्ड अर्धशतक, ऐसी रही दिल्ली की पारी

kings eleven punjab vs delhi daredevils ipl 2018 second match live score
गौतम गंभीर
इससे पहले गौतम गंभीर (55) की उम्दा पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने रविवार को आईपीएल 2018 के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। क्रिस मॉरिस 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली की टीम पहले तीन ओवर में कोई बाउंड्री नहीं निकाल सकी। फिर डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी मुजीब उर रहमान ने अपने पहले जबकि पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कॉलिन मुनरो (4) को LBW आउट करके मेहमान टीम को जोरदार झटका दिया।

इसके बाद गंभीर ने श्रेयस अय्यर (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। गंभीर ने अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का जमाकर दिल्ली की रनगति बढ़ाई। फिर अय्यर ने भी बाएं हाथ के स्पिनर की धुनाई की, लेकिन वह अक्षर के जाल में उलझ गए और विकेटकीपर राहुल को आसान कैच थमाकर डगआउट लौट गए। जल्द ही मोहित शर्मा ने विजय शंकर (13) को डीप मिडविकेट में अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया।

यहां से गंभीर को ऋषभ पंत (28) का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 31 रन जोड़े। इस बीच गंभीर ने गंभीर ने 36 गेंदों में 5 चौको और एक छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में गंभीर ने डेविड वॉर्नर की बराबरी की।

मुजीब उर रहमान साबित हुए ट्रंप कार्ड, मॉरिस ने लगाए आकर्षक शॉट्स

kings eleven punjab vs delhi daredevils ipl 2018 second match live score
मुजीब उर रहमान

अश्विन ने फिर युवा मुजीब पर भरोसा जताया, जो अपने कप्तान के फैसले पर खरे उतरे। मुजीब ने ऋषभ को एंड्रू टाई के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को करारा झटका दिया। गौतम गंभीर (55) एक रन लेने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे। मुजीब उर रहमान ने सीधा थ्रो जमाकर गंभीर को पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर में अश्विन ने राहुल तेवटिया (9) को LBW आउट करके दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया।

अंतिम दो ओवरों में मॉरिस और क्रिस्चियन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मोहित शर्मा ने पारी की अंतिम गेंद पर डेनियल क्रिस्चियन (13) को बोल्ड किया। पंजाब की तरफ से मोहित शर्मा और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।


इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को आईपीएल 2018 के दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टीमें

किंग्स इलेवन पंजाब:  मयंक अगरवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रू टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्चियन, अमित मिश्रा, राहुल तेवटिया, ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed