{"_id":"5bc87312bdec22233165d17e","slug":"karthik-rahane-and-iyer-will-be-capatain-in-deodhar-trophy-as-bcci-released-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक-रहाणे-अय्यर में होगी बादशाहत की जंग, BCCI ने जारी किया सभी टीमों का स्क्वाड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कार्तिक-रहाणे-अय्यर में होगी बादशाहत की जंग, BCCI ने जारी किया सभी टीमों का स्क्वाड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
rahane-karthik-iyer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का चैंपियन अब बस सामने ही आने वाला है। दिल्ली-झारखंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल का विजेता फाइनल में मुंबई से टकराएगा। इसके बाद डोमेस्टिक क्रिकेट का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी 23 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने देवधर ट्रॉफी में हिस्सा ले रही तीनों टीमों के स्क्वाड की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई द्वारी जारी लिस्ट के अनुसारन दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे क्रमश: ए, बी और सी टीम के कप्तान होंगे।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक को इंडिया ए का कप्तान चुना जाना उनके लिए एक अच्छा संकेत है, जिससे साफ होता है कि दिनेश कार्तिक का नाम अभी भी सिलेक्टर्स की लिस्ट में है। दिनेश कार्तिक के साथ इंडिया ए में पृथ्वी शॉ, अंकित बावने और करुण नायर भी होंगे।
विज्ञापन
यहां देखें तीनों टीमों का स्क्वाड:
इंडिया ए: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अनमोलप्रीत सिंह, एआर ईश्वरन, अंकित बावने, नीतीश राणा, करुण नायर, क्रुणाल पांड्या, आर अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मुलानी, मोहम्मद सिराज, ढवल कुलकर्णी, सिद्धार्थ कौल
इंडिया बी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, पीएस चोपड़ा, हनुमा विहारी, मनोज तिवारी, अंकुश बैंस (विकेटकीपर), रोहित रायडू, के गोथम, मयंक मार्कांडे, एस नादीम, दीपक चहर, वरुण हारुन, जयदेव उनादकट
इंडिया सी: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अभिनव मुकुंद, शुभमन गिल, आर समर्थ, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, पप्पू राय, नवदीप सैनी, आर गुरबानी, उमर नजीर