पाकिस्तान नहीं जाएंगे गावस्कर, सिद्धू ने स्वीकार किया इमरान खान के शपथ ग्रहण का न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू को इस्लामाबाद में 18 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। सिद्धू ने न्योता स्वीकार कर लिया है और गृह मंत्रालय तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यालय को इसकी सूचना दे दी है।
पंजाब के मंत्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक वह शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान ने खुद सिद्धू को फोन करके न्योता दिया है।
सिद्धू के अलावा इन क्रिकेटर्स को भी मिला न्योता
तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता फैसल जावेद खान ने ट्वीट कर बताया कि इस शपथ ग्रहण समारोह में इमरान खान के भारतीय क्रिकेटर दोस्तों कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रित किया गया है।
हालांकि गावस्कर ने पाकिस्तान को 1992 में विश्व चैंपियन बनाने वाले इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से मना कर दिया है।
गावस्कर ने शपथग्रहण समारोह में जाने से इनकार करते हुए कहा कि वह इन दिनों भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं।
18 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जाना है, जिसके चलते वह इस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव पहले ही साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान के होने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पहले वो सरकार से सलाह लेंगे। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही वो वहां जाने पर कोई फैसला लेंगे।