{"_id":"5ea42a35ab88663e0e585edb","slug":"kapil-dev-slams-pakistan-over-cricket-relation-with-india-amid-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान को कपिल देव की खरी-खरी, बोले- आतंकवाद पर नहीं, अस्पताल बनाने में खर्च करो अपने पैसे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान को कपिल देव की खरी-खरी, बोले- आतंकवाद पर नहीं, अस्पताल बनाने में खर्च करो अपने पैसे
Sat, 25 Apr 2020 05:46 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
महान हरफनमौला कपिल देव का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद स्कूल और कॉलेज खोलना युवाओं के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए और कुछ समय के लिए खेलों की बहाली टाली जा सकती है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खेल रद्द हो गए हैं। कपिल ने यूट्यूब चैनल 'स्पोर्ट्स तक' से कहा, 'मैं वृहत तस्वीर देख रहा हूं। क्या आपको लगता है कि इस समय बात करने के लिए क्रिकेट ही बचा है। मैं बच्चों को लेकर चिंतित हूं जो स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि पहले स्कूल खुलें। क्रिकेट और फुटबॉल बाद में होते रहेंगे।' कपिल ने दोहराया कि कोरोना से निपटने के लिए धन जुटाने की कवायद में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के शोएब अख्तर के प्रस्ताव के वह खिलाफ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने को इतना ही बेचैन है तो पहले सरहद पार से भारत विरोधी गतिविधियां बंद करे और वह पैसा नेक काम में लगाए।
कपिल की माने तो, 'आप भावनाओं के वेग में बहकर कह सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान के मैच कराए जाने चाहिए। इस समय क्रिकेट खेलना प्राथमिकता नहीं है। अगर आपको पैसा चाहिए तो सीमा पार से गतिविधियां बंद कीजिए। वह पैसा अस्पतालों और स्कूलों पर लगाइए। अगर हमें पैसा चाहिए तो हमारे कई धार्मिक संगठन हैं और इस समय आगे आना उनका फर्ज है।'
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन