फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kapil dev asks indian team to look beyond sachin tendulkar

'सचिन पर निर्भरता ठीक नही, युवा दिखाएं जौहर'

Wed, 14 Nov 2012 08:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 14 Nov 2012 08:05 PM IST
विज्ञापन
kapil dev asks indian team to look beyond sachin tendulkar

पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय टीम को सचिन तेंदुलकर पर निर्भरता खत्म करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह टर्निंग विकेट तैयार करने के प्रति भी आगाह किया और कहा कि इस तरह के दांव से लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बकौल कपिल, ‘मैं यही कहूंगा कि सचिन केंद्र में होंगे। उन पर फोकस होगा लेकिन आप सिर्फ सचिन पर निर्भर नहीं रह सकते। वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं लेकिन युवा खिलाड़ियों को अब जिम्मेदारी लेनी होगी।’ भारत सीरीज में टर्निंग विकेट बनाकर इंग्लैंड से पिछले साल मिली 0-4 की हार का बदला लेने के बारे में सोच रहा है। इस बारे में कपिल ने कहा कि जब आप टर्निंग विकेट बनाते तो यह अहम होता है कि आप टॉस जीत पाएंगे या नहीं। टॉस जो टीम जीतेगी, उसे फ्रेश विकेट खेलने को मिलेगा। अपना मजबूत पक्ष देखकर विकेट बनाने चाहिए लेकिन कहीं इतनी टर्निंग विकेट न बना दें कि लेने के देने पड़ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed