फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच से ठीक पहले कीवी कप्तान ने बताया कैसे करेंगे भारतीय तेज गेंदबाजों के आक्रमण का सामना

Thu, 20 Feb 2020 03:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson promises quintessential NZ approach to handle Indian pace 
केन विलियमसन - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजों ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का स्वागत 'जांचे और परखे' संयम के साथ करेगी।


 

Kane Williamson promises quintessential NZ approach to handle Indian pace 
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विलियमसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का उनकी सरजमीं पर सामना करने से यह बिल्कुल अलग होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। उसमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क ने कीवी बल्लेबाजों को खेलने ही नहीं दिया।

Kane Williamson promises quintessential NZ approach to handle Indian pace 
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विलियमसन ने कहा, ‘यहां हालात बिल्कुल अलग हैं। भारत के पास विश्व स्तरीय तेज आक्रमण है जिसने हर हालात में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद हम निश्चित तौर पर जीत की राह पर लौटना चाहते हैं। हमने उस सीरीज से सबक लिया है लेकिन हम यहां भी अपनी शैली में ही खेलेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kane Williamson promises quintessential NZ approach to handle Indian pace 
केन विलियमसन - फोटो : pti

बेसिन रिजर्व की पिच के बारे में उन्होंने कहा, ‘यहां शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिये भी यह आसान हो जाएगी। इसमें संतुलन है और सभी को मौका मिलेगा।विराट कोहली का विकेट अहम है लेकिन उनकी टीम सिर्फ उन्हीं पर फोकस नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Kane Williamson promises quintessential NZ approach to handle Indian pace 
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि विराट सर्वश्रेष्ठ है लेकिन भारत की टीम बहुत अच्छी है और यूं ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में आगे नहीं है । हम एक खिलाड़ी पर ही फोकस नहीं कर सकते।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed