फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Motor India की बल्ले-बल्ले, सिर्फ 8 महीने में Hector की 50 हजार रिकॉर्ड बुकिंग

Thu, 20 Feb 2020 02:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
MG Hector booking crosses 50 thousand units in 8 months: MG Motor India mg gloster launch in india
MG Hector Red Front
चीनी SAIC के अधिग्रहण वाली कंपनी MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) (एसयूवी) MG Hector की रिकॉर्ड बुकिंग की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेश किए जाने के बाद महज 8 महीने में ही एसयूवी हेक्टर की 50 हजार से अधिक इकाइयों की बुकिंग हो गई है। एमजी मोटर ने जून 2019 में भारत में अपनी पहली कार MG Hector लॉन्च की थी। कंपनी अभी तक हेक्टर की करीब 20 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। 
MG Hector booking crosses 50 thousand units in 8 months: MG Motor India mg gloster launch in india
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : Social Media
कंपनी की योजना हेक्टर का छह सीटों वाला संस्करण भी इस साल बाजार में उतारने की है। 

एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा, "हेक्टर की भारतीय बाजार में तेज गति बरकरार है और महज आठ महीने में ही इसकी बुकिंग 50 हजार इकाइयों को पार कर गई है।" 
MG Hector booking crosses 50 thousand units in 8 months: MG Motor India mg gloster launch in india
MG Hector SUV - फोटो : Social
उन्होंने कहा कि कंपनी टिअर-एक और टिअर-दो शहरों में आउटलेट की संख्या बढ़ाकर इस गति को तेज करने की कोशिश करेगी। 

गुप्ता ने कहा, "इस साल की तीसरी तिमाही में 6 सीटों वाले हेक्टर प्लस को बाजार में उतारकर हम भारत में हेक्टर ब्रांड को आगे बढ़ाएंगे।"

कंपनी दीपावली तक नए प्रोडक्ट MG GLOSTER (एमजी ग्लोस्टर) को भी बाजार में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। कंपनी का दावा है कि एसयूवी सेगमेंट में GLOSTER बैंचमार्क साबित होगी। इस गाड़ी में बेस्ट इन क्लास लग्जरी फीचर्स होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MG Hector booking crosses 50 thousand units in 8 months: MG Motor India mg gloster launch in india
MG Hector China factory - फोटो : सांकेतिक
MG Motor ने 2020 की शुरुआत में ही जबरदस्त शुरुआत की है। चीनी कार कंपनी ने जनवरी 2020 में 3130 कार की यूनिट्स की बिक्री की। गौरव गुप्ता ने बताया कि चीन में कोरोनोवायरस के चलते यूरोप और चीनी-एशियाई आपूर्तिकर्ताओं से सप्लाई चेन में बाधा आ रही है, जिसका असर फरवरी की बिक्री पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
MG Hector booking crosses 50 thousand units in 8 months: MG Motor India mg gloster launch in india
MG Hector Delivery

हेक्टर की एडवांस बुकिंग

उन्होंने बताया कि ज्यादा बुकिंग के चलते हमारे पास इंवेंट्री का स्तर न्यूनतम रहा है। साथ ही हम ग्राहक पर इसका कम से कम असर हो, इसे सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed