{"_id":"0f5674c8-e881-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jr-tendulkar-dropped-from-mumbai-u-14-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे तेंदुलकर पर गिरी गाज, अंडर-14 टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छोटे तेंदुलकर पर गिरी गाज, अंडर-14 टीम से बाहर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Jul 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे तेंदुलकर यानी अर्जुन तेंदुलकर को तगड़ा झटका लगा है। 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेटे को इस बार एमसीए की अंडर-14 टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन
अर्जुन को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की जूनियर चयन समिति ने 30 सदस्यीय संभावित टीम के बाहर कर दिया है।
जूनियर तेंदुलकर को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
अर्जुन के बाहर होने का मतलब है कि वह जल्द शुरू होने वाले ऑफ सीजन कैंप में नहीं खेल पाएंगे। अर्जुन पिछले साल खिताब जीतने वाली मुंबई की अंडर-14 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के लाडले एमसीए की ओर से आयोजित समर वेकेशन के मैचों में एक बार भी पचास के स्कोर तक नहीं पहुंच सके थे।
दूसरी बार भी ट्रायल में असफल रहे
अर्जुन को चयन के लिए दो मौके मिले थे। लेकिन दूसरी बार भी वह चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सके।
चयनकर्ताओं ने समर वेकेशन से चुने गए बेहतरीन बल्लेबाजों और वेरोक कप से तराशे गए बेहतरीन गेंदबाजों के बीच एक और ट्रायल रखा था, लेकिन इसमें भी अर्जुन चयनकर्ताओं को प्रभावित कर पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
मुलुंड जिमखाना क्लब में हुए ट्रायल में अर्जुन बुरी तरह असफल रहे। वह अभ्यास मैच में तीन बार सस्ते में आउट हो गए। चयनकर्ताओं ने अर्जुन की एकाग्रता पर सवाल उठाए। वह क्षेत्ररक्षण में भी कमजोर साबित हुए।
अर्जुन को बाहर किए जाने के पीछे माना जा रहा है कि चयनकर्ता यह दिखाना चाहते हैं कि महज सचिन तेंदुलकर का बेटा होने से अर्जुन का चयन नहीं किया जा रहा। और उन्हें बाहर भी किया जा सकता है।