फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jonty Rhodes shares special message for Suresh Raina 

सुरेश रैना के घुटनों की सर्जरी सफल, जॉन्टी रोड्स ने लिखा भावुक संदेश

Sat, 10 Aug 2019 04:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jonty Rhodes shares special message for Suresh Raina 
रैना और रोड्स - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ महीनों से दर्द से जूझ रहे टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने एम्सटर्डम अपने घुटनों की सर्जरी करवाई है।

विज्ञापन


सर्जरी सफल हुई। उन्हें ठीक होने में चार से छह सप्ताह का समय लगेगा। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और महान फील्डर जॉन्टी रोड्स ने बाए हाथ के इस स्टार खिलाड़ी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'सुरेश रैना आप अपने काम करने की शैली की वजह से कई लोगों की प्रेरणा रहे हैं। खासकर पिछले कुछ सालों में, लेकिन मेरे दोस्त अब अपने शरीर की सुनो। मैं आपको जितना जानता हूं, उस पर कह सकता हूं कि आप कल ही ट्रेनिंग करना चाह रहे हों। आराम से।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जॉन्टी रोड्स के अलावा टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी सुरेश रैना के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ चैंपियन'।



बता दें कि रैना ने शुक्रवार को अपने धुटनों की सर्जरी करवाई थी। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। रैना ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे।

उन्होंने 18 टेस्ट में 768 रन बनाए। 226 वनडे में रैना ने 5615 रन बनाए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 78 टी-20 खेले। इस दौरान 1605 बनाए। रैन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में 17 मैच खेले। इस दौरान तीन अर्धशतक की मदद से 383 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed