फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root has shifted gears in last 4 years, shattering many records; Comparison betwenn Fab-Four IND vs ENG

FAB-4: पांच साल में टेस्ट शतकों के मामले में शीर्ष से अंतिम स्थान पर पहुंचे कोहली, रूट चौथे से पहले नंबर पर आए

Sat, 26 Jul 2025 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

कोहली को छोड़कर बाकी तीनों टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं। कोहली ने इसी साल टेस्ट से संन्यास लिया था। एक वक्त था, जब कोहली तीनों प्रारूपों में राज करते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों में इस प्रारूप में उनके फॉर्म में गिरावट आई। वहीं, इन पांच वर्षों में रूट एक महान टेस्ट बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन
Joe Root has shifted gears in last 4 years, shattering many records; Comparison betwenn Fab-Four IND vs ENG
फैब-फोर - फोटो : ANI

विस्तार

अक्सर इस बात की चर्चा होती है मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है। इस वजह से एक श्रेणी बनाई गई, जिसे फैब-फोर नाम दिया गया। इनमें मौजूदा समय के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को शामिल किया गया। पिछले कुछ वर्षों में फैब फोर में शामिल चारों बल्लेबाजों ने दुनिया भर में अपने प्रदर्शन से खूब नाम कमाया। किसी ने टेस्ट में तो किसी ने वनडे और टी20 में और किसी ने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अब नए फैब-फोर की तलाश शुरू हो चुकी है, लेकिन इस श्रेणी के पहले चार बल्लेबाज अभी भी किसी ने किसी प्रारूप में एक्टिव हैं। जी हां हम बात कर रहें जो रूट, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन की। पूर्व क्रिकेटरों के बीच इनमें से सर्वश्रेष्ठ चुनने की होड़ लगी होती है। कोहली को छोड़कर बाकी तीनों टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं। कोहली ने इसी साल टेस्ट से संन्यास लिया था। एक वक्त था, जब कोहली तीनों प्रारूपों में राज करते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों में इस प्रारूप में उनके फॉर्म में गिरावट आई। वहीं, इन पांच वर्षों में रूट एक महान टेस्ट बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। 
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंदबाज के खिलाफ
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन गेंदबाज कितनी बार
आउट हुए
जो रूट 588 रवींद्र जडेजा 9 बार
स्टीव स्मिथ 577 स्टुअर्ट ब्रॉड 11 बार
विराट कोहली 573 नाथन लायन 7 बार
चेतेश्वर पुजारा 571 नाथन लायन 13 बार

Joe Root has shifted gears in last 4 years, shattering many records; Comparison betwenn Fab-Four IND vs ENG
फैब-4: विलियम्सन, कोहली, स्मिथ और रूट - फोटो : PTI
पिछले पांच वर्षों में फैब-फोर की तुलना
एक जनवरी 2021 तक के आंकड़ों को देखा जाए तो टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में फैब-फोर में कोहली शीर्ष पर थे। तक तक उन्होंने टेस्ट की 147 पारियों में 27 शतक लगाए थे। वहीं, स्मिथ 135 पारियों में 26 शतक के साथ दूसरे, विलियम्सन 143 पारियों में 23 शतक के साथ तीसरे और रूट 177 पारियों में 17 शतक के साथ फैब-फोर में सबसे आखिरी चौथे स्थान पर थे। पर पिछले पांच साल में रूट ने बाजी पलट दी। उन्होंने सीधे शीर्ष स्थान पर हमला किया। अब यानी शुक्रवार तक रूट फैब-4 में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

फिलहाल रूट ने टेस्ट में 286 पारियों में 38 शतक लगाए हैं। वहीं, स्मिथ के नाम फिलहाल 210 पारियों में 36 शतक और विलियम्सन के नाम 186 पारियों में 33 शतक हैं। कोहली आखिरी स्थान पर पहुंच गए। उनके नाम 210 पारियों में 30 शतक हैं। यानी रूट ने पांच साल के अंदर 109 टेस्ट पारियों में 21 शतक लगाए हैं। वहीं, स्मिथ ने 75 पारियों में 10 शतक और विलियम्सन ने 43 पारियों में 10 शतक लगाए हैं। कोहली ने इस दौरान 63 टेस्ट पारियों में तीन शतक लगाए। 

टेस्ट शतक (1 जनवरी, 2021 तक)

खिलाड़ी शतक पारियां
विराट कोहली 27 147
स्टीव स्मिथ 26 135
केन विलियम्सन 23 143
जो रूट 17 177

टेस्ट शतक (26 जुलाई, 2025 तक)

खिलाड़ी शतक पारियां
जो रूट 38 286
स्टीव स्मिथ 36 210
केन विलियम्सन 33 186
विराट कोहली 30 210
विज्ञापन
विज्ञापन

Joe Root has shifted gears in last 4 years, shattering many records; Comparison betwenn Fab-Four IND vs ENG
रूट ने 150 रन बनाए - फोटो : PTI
रूट ने 150 रन बनाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जो रूट ने 38वां टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने 150 रन की पारी खेली। रूट ने अपनी इस यादगार पारी के दौरान ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 और बेन स्टोक्स के साथ 142 रन की साझेदारी की। रूट ने अपनी 248 गेंद की शानदार पारी के दौरान 14 चौके लगाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह 120 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गये। अपना 157वां टेस्ट खेल रहे 34 साल के रूट ने दिन के पहले सत्र में सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (13288 रन) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान हरफनमौला जैक कैलिस (13289 रन) को पीछे छोड़ा। वह अब सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921 रन) से पीछे हैं।

ind vs eng 4th test joe root hits century in manchester test againts india made records know stats

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी शतक पारियां
सचिन तेंदुलकर 51 329
जैक कैलिस 45 280
रिकी पोंटिंग 41 287
कुमार संगकारा 38 233
जो रूट 38 286
स्टीव स्मिथ 36 210
राहुल द्रविड़ 36 286
विज्ञापन

Joe Root has shifted gears in last 4 years, shattering many records; Comparison betwenn Fab-Four IND vs ENG
जो रूट - फोटो : PTI
रूट का भारत के खिलाफ 12वां शतक
भारत के खिलाफ 2012 में नागपुर टेस्ट डेब्यू करने वाले रूट ने इस देश के खिलाफ अपना 12वां शतक जड़कर एक और रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के भारत के खिलाफ 11 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट के टेस्ट करियर का यह 38वां शतक हैं। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शतक बनाने वालों की सूची में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में उनसे आगे तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45) और पोंटिंग (41) हैं। भारतीय गेंदबाजों पर थकान का असर साफ दिख रहा था। बुमराह (95 रन पर एक विकेट) 130 के आस-पास की गति से गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि अंशुल कंबोज भी प्रभावित करने में नाकाम रहे। मोहम्मद सिराज (113 रन पर एक विकेट) ने दमखम से गेंदबाजी की, लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 50+ स्कोर

खिलाड़ी 50+ स्कोर
सचिन तेंदुलकर 119
जो रूट 104*
रिकी पोंटिंग 103
जैक कैलिस 103
राहुल द्रविड़ 99

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी शतक पारियां
जो रूट 12 62
स्टीव स्मिथ 11 46
गैरी सोबर्स 8 30
विवियन रिचर्ड्स 8 41
रिकी पोंटिंग 8 51
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed