फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root cracked into the top 5 list for the most Test hundreds goes past Rahul Dravid IND vs ENG

IND vs ENG: जो रूट टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने, द्रविड़-स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा

Fri, 11 Jul 2025 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

रूट का लॉर्ड्स मैदान पर यह लगातार तीसरा शतक है। वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक लगाए हैं। उनसे पहले जैक हॉब्स और माइकल वॉन ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Joe Root cracked into the top 5 list for the most Test hundreds goes past Rahul Dravid IND vs ENG
जो रूट - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक लगाया। रूट के टेस्ट करियर का यह 37वां सैकड़ा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने 192 गेंदों पर शतक पूरा किया। वह पहले दिन 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे और दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर रूट सैकड़ा पूरा करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

लॉर्ड्स पर लगाया लगातार तीसरा शतक 
रूट का लॉर्ड्स मैदान पर यह लगातार तीसरा शतक है। वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक लगाए हैं। उनसे पहले जैक हॉब्स और माइकल वॉन ऐसा कर चुके हैं। रूट ने लॉर्ड्स में पिछली दो पारियों में 143 और 103 रन का स्कोर बनाया था और अब फिर उन्होंने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रूट अब तक लॉर्ड्स मैदान पर कुल आठ शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने रूट को किया बोल्ड 
रूट भारत के खिलाफ 60 पारियों में 11 शतक लगा चुके हैं। रूट ने इस मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है जिन्होंने भारत के खिलाफ 46 पारियों में इतने ही शतक लगाए हैं। रूट शतक लगाने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। रूट 199 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ बनाए सर्वाधिक रन
रूट ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के खिलाफ 3000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। रूट उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे जिन्होंने किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 रन बनाए हैं। रूट इसके साथ ही डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए थे। ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए हैं। ब्रैडमैन, जैक हॉब्स, सचिन, एलेन बॉर्डर, स्टीव स्मिथ, डेविड गोवर, गैरी सोबर्स और स्टीव वॉ उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने किसी टीम के खिलाफ टेस्ट में 3000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed