IND Inning
151/2 (12.3 ov)
Sanju Samson 80(37)*
Shivam Dube 2 (5)
WI elected to bowl
{"_id":"5847f96a4f1c1b104f448fca","slug":"jayalalithaa-s-first-crush-was-cricketer-nari-contractor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयललिता का सफर
- फोटो : self
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 5 दिसंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इसके बाद लोगों ने अपने अपने ढंग से उन्हें याद किया। किसी ने उनके फिल्मी करियर की बात की तो किसी ने राजनीतिक करियर की, तो कुछ लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन की। इसी दौरान उनके पहले प्यार या पहले क्रश की बात भी निकलकर सबसे सामने आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश
नारी कॉन्ट्रैक्टर
जयललिता को पहला क्रश भारत के पूर्व क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रेक्टर से हुआ था। उन्होंने यह बात सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यु में स्वीकार की थी। उन्होंने बताया कि वह टेस्ट मैच में सिर्फ उन्हें देखने जाती थी। इसके बाद उन्हें शम्मीकपूर भी पसंद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्रिकेटर था जयललिता का पहला क्रश
नारी कॉन्ट्रैक्टर
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जयललिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए नारी कॉन्ट्रैक्टर ने कहा, 'मुझे ठीक से याद नहीं है जब मैं क्रिकेट खेलता था उस दौरान मेरी कोई मुलाकात जयललिता के साथ हुई हो। लेकिन मैं निश्चित रूप से उनके नेतृत्व के गुणों की प्रशंसा करता हूं। उनकी नेतृत्व क्षमता ने ही उन्हें लोकप्रिय बनाया। वह लोगों की भलाई के लिए काम करती थीं, इसलिए लोग हमेशा उन्हें अपनी जिंदगी में बने रहते देखना चाहते थे।
जयललिता द्वारा उन्हें अपना क्रश बताए जाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित नेता (जयललिता) ने उनके खेल के दिनों के दौरान उनकी तारीफ की इससे मैं बहुत खुश था।
जयललिता द्वारा उन्हें अपना क्रश बताए जाने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित नेता (जयललिता) ने उनके खेल के दिनों के दौरान उनकी तारीफ की इससे मैं बहुत खुश था।