फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah set to make long-awaited comeback in India vs Ireland T20 Series; Know Full Details Here
IND Inning
194/1 (29.2 ov)
Target: 296
Virat Kohli 65(49)*
Shubman Gill 96 (92)
IND need 102 runs in 20.4 remaining overs

REPORT: बुमराह की 10 महीने बाद टीम इंडिया में हो सकती है वापसी, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल सकते हैं

Thu, 27 Jul 2023 06:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Jul 2023 06:44 PM IST
सार

भारत को अगले महीने 18 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। दूसरा टी20 20 अगस्त और तीसरा टी20 23 अगस्त को खेला जाएगा। तीनों मैच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah set to make long-awaited comeback in India vs Ireland T20 Series; Know Full Details Here
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसप्रीत बुमराह पिछले करीब एक साल से बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर यानी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने उनको लेकर हेल्थ अपडेट भी जारी किया था और बताया था कि वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और जल्द ही वापसी कर सकते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में नई बात सामने आई है। ईएसपीएन क्रिकेइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस हफ्ते हो सकती है टीम की घोषणा

भारत को अगले महीने 18 अगस्त से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। दूसरा टी20 20 अगस्त और तीसरा टी20 23 अगस्त को खेला जाएगा। तीनों मैच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेले जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड दौरे के लिए इसी हफ्ते टीम की घोषणा हो सकती है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस टी20 सीरीज से आराम दे सकती है। वहीं, कुछ आईपीएल स्टार्स को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, बुमराह भी मैच प्रैक्टिस के लिए इस दौरे से वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में बुमराह की पीठ की हुई थी सर्जरी

Jasprit Bumrah set to make long-awaited comeback in India vs Ireland T20 Series; Know Full Details Here
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल मार्च में बुमराह की पीठ की सर्जरी हुई थी और वह पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेडिकल स्टाफ द्वारा तय की गई टाइमलाइन के मुताबिक, पहले बुमराह के सिर्फ एशिया कप के लिए लौटने की उम्मीद थी जो 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। हालांकि, बीसीसीआई ने मेडिकल अपडेट जारी कर बुमराह के जल्द फिट होने की उम्मीद जताई थी।  
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों को मिलगी ऊर्जा

अगर बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में चुने जाते हैं तो यह उनका इस देश का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह 2018 में आयरलैंड का दौरा कर चुके हैं। तब आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में उनके अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड दौरे का अधिकांश हिस्सा मिस किया था। बुमराह की वापसी से भारत के वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं, मोहम्मद शमी भी एशिया कप के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 

बुमराह ने जुलाई 2022 में खेला था पिछला वनडे

Jasprit Bumrah set to make long-awaited comeback in India vs Ireland T20 Series; Know Full Details Here
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। इसके बाद से उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, आयरलैंड दौरे के बाद बुमराह को एशिया कप की टीम में भी चुना जा सकता है। एशिया कप में शमी और बुमराह के खेलने से टीम इंडिया की बॉलिंग लाइन-अप बेहद मजबूत हो जाएगी। साथ ही वर्ल्ड कप के लिए भी बेहतर तरीके से तैयारी करने में मदद मिलेगी। बुमराह ने जुलाई 2022 के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है। यह देखने वाली बात होगी कि वापसी पर वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

आयरलैंड दौरे पर हार्दिक-शुभमन को दिया जा सकता है आराम

आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। वहीं, एशियन गेम्स खेलने के लिए जा रही युवा टीम के कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। दरअसल, भारत का वेस्टइंडीज दौरा 13 अगस्त को खत्म हो रहा है। 18 अगस्त से आयरलैंड का दौरा शुरू होगा और अगस्त के अंत में एशिया कप शुरू होना है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास समय बेहद कम होगा। बीसीसीआई उन खिलाड़ियों को आराम दे सकता है जो दो या तीन फॉर्मेट खेलते हैं और वनडे विश्व कप में उनका खेलना पक्का है।

हार्दिक का रखा जा रहा विशेष ध्यान

Jasprit Bumrah set to make long-awaited comeback in India vs Ireland T20 Series; Know Full Details Here
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इनमें टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के नाम प्रमुख हैं। हार्दिक एशिया कप और वनडे विश्व कप में भारत के उप-कप्तान हो सकते हैं। ऐसे में उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह जैसे आईपीएल स्टार्स को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed