फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah: Chaminda Vaas' advice, Bumrah should not play in all three formats to avoid injuries

Jasprit Bumrah: चामिंडा वास की सलाह, बुमराह को चोटों से बचने के लिए तीनों प्रारूपों में नहीं खेलना चाहिए

Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 11:26 PM IST
सार

वास ने कहा, ‘बुमराह जैसे खिलाड़ी का गेंदबाजी करने का एक्शन अलग ही तरह का है और इस तरह की प्रतिभा वाले गेंदबाज को हमें संभाल कर रखना चाहिए। ऐसे गेंदबाज सभी प्रारूपों में नहीं खेल सकते।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah: Chaminda Vaas' advice, Bumrah should not play in all three formats to avoid injuries
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रह चुके महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास को लगता है कि जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज को अपना कॅरिअर बढ़ाने और चोटों से बचने के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नहीं खेलना चाहिए। वास ने साथ ही कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को संभालने के लिए काफी सतर्कता से सही प्रारूप का चयन करना चाहिए और इसी के अनुसार रणनीति तय करनी चाहिए। वास ने कहा, ‘बुमराह जैसे खिलाड़ी का गेंदबाजी करने का एक्शन अलग ही तरह का है और इस तरह की प्रतिभा वाले गेंदबाज को हमें संभाल कर रखना चाहिए। ऐसे गेंदबाज सभी प्रारूपों में नहीं खेल सकते। हमें उचित प्रारूप देखकर इसके अनुसार ही उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।’ वास ने बुमराह जैसी अद्वितीय प्रतिभा को सुरक्षित रखने की बात करते हुए कहा कि ऐसे गैर-परंपरागत गेंदबाजी एक्शन रखने वाले खिलाड़ी का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


विश्वकप में रोहित और विराट की भूमिका अहम
वास को लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्वकप में भारत के लिए धुआंधार बल्लेबाजी करेंगे। वास ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि विराट विशेष खिलाड़ी हैं और पिछले दशक से वह जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं वह असाधारण है। यहां तक कि रोहित भी, मुझे पूरा भरोसा है कि वे भारत के लिए अपना शत प्रतिशत देंगे। सभी प्रशंसक इन दो खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed