{"_id":"5ce3bf7ebdec2207532a638d","slug":"jasprit-bumrah-can-be-trump-card-for-team-india-in-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: 'अपनी आग उगलती गेंदों से विरोधी टीम को खाक कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: 'अपनी आग उगलती गेंदों से विरोधी टीम को खाक कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह'
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 May 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक जमाने में अपनी तेजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले जैफ थॉमसन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी प्रभावित हैं जिनको लेकर उन्हें लगता है कि उनमें अपनी तेजी से विरोधी टीम को तहस नहस करने की क्षमता है।
2 of 4
कोहली एंड बुमराह
- फोटो : hindustan times
बुमराह को सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करार दिया था। महान डेनिस लिली के पूर्व साथी थॉमसन ने भी बुमराह की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैलकम मार्शल के साथ 70 के दशक में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे थॉमसन ने कहा, ‘बुमराह वास्तव में अच्छा गेंदबाज हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो जितनी अधिक गेंदबाजी करते हैं उतना ही बेहतर परिणाम हासिल करते हैं।’
3 of 4
जसप्रीत बुमराह
उन्होंने कहा, ‘उनके पास विरोधी टीम को तहस-नहस करने के लिए पर्याप्त तेजी है। वह अपनी गति में बदलाव करते हैं और उनकी गेंदों को समझना मुश्किल है। मैंने नहीं देखा कि बल्लेबाज उनकी गेंदों को अच्छी तरह से समझ रहे हों। उनका एक्शन हटकर है और इससे अंतर पैदा होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कागिसो रबाडा
थॉमसन के अनुसार बुमराह के अलावा कागिसो रबाडा दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर विश्व कप के दौरान निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि साउथ अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।