फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में पहली बार किसी महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, राष्ट्रपति ने दी बधाई

Tue, 21 May 2019 02:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to 6 babies first ever sextuplets born in poland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जुड़वां बच्चों के जन्म के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा भी होगा, लेकिन जरा सोचिए कि एक साथ अगर छह-सात बच्चे जन्म ले लें तो। यह सुनने में किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। ऐसा ही एक चमत्कार पोलैंड में हुआ है। 

Woman gives birth to 6 babies first ever sextuplets born in poland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

दरअसल, पोलैंड की एक महिला ने एक साथ छह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि इस देश में ऐसा पहली बार हुआ है। इन बच्चों का जन्म उत्तरी पोलैंड के एक अस्पताल में हुआ है। इन छह बच्चों में चार लड़कियां और दो लड़के हैं।  

Woman gives birth to 6 babies first ever sextuplets born in poland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

क्राकोव स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल की प्रवक्ता मारिया व्लोद्कोव्सका ने बताया कि इन बच्चों का जन्म गर्भ के 29वें हफ्ते में हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी बच्चों का वजन 890 ग्राम से 1.3 किलोग्राम के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman gives birth to 6 babies first ever sextuplets born in poland
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

अस्पताल प्रवक्ता के मुताबिक, बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं, लेकिन आगे के विकास के लिये उन्हें इंक्यूबेटर में रखा गया है। मारिया व्लोद्कोव्सका ने बताया कि पहले उम्मीद की जा रही थी कि पांच बच्चों का जन्म होने वाला है, जबकि छह बच्चे जन्मे। 

विज्ञापन
Woman gives birth to 6 babies first ever sextuplets born in poland
पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा - फोटो : Social media

अस्पताल के नियोनैटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिसजार्ड लौटरबाख ने बताया कि पोलैंड में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ छह जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ हो। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बच्चों के माता-पिता और डॉक्टरों को बधाई दी है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed