{"_id":"62024d835477c220b21a7dc0","slug":"jason-roy-hits-century-against-the-bowling-of-rashid-khan-shaheen-afridi-in-psl-2022-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2022: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले जेसन रॉय का तूफान, लाहौर के खिलाफ जड़ दिए 116 रन, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2022: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले जेसन रॉय का तूफान, लाहौर के खिलाफ जड़ दिए 116 रन, देखें VIDEO
Tue, 08 Feb 2022 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:31 PM IST
सार
पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला खेला गया। लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 204 रन बनाए। जवाब में जेसन रॉय की तूफानी पारी की बदौलत 19.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जेसन रॉय पीएसएल मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर सभी खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। नीलामी से पहले पाकिस्तान में चल सुपर लीग (पीएसएल 2022) में कई विदेशी खिलाड़ी जलवा बिखेर रहे हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। अब इंग्लैंड के जेसन रॉय ने सोमवार को खेले गए पीएसएल के एक मैच में तूफानी शतक जड़ दिया। इससे उन्होंने ऑक्शन में अपना दावा मजबूत कर लिया है। पिछले सीजन में रॉय सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेले थे। इस सीजन के लिए उन्हें हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच
सोमवार को पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला खेला गया। लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से फखर जमां ने 45 गेंदों पर 70 रन और हैरी ब्रूक ने 17 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जेसन रॉय की तूफानी पारी की बदौलत 19.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जेसन रॉय ने 116 रन की तूफानी पारी खेली
रॉय और अहसान अली ने मिलकर क्वेटा को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 71 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। हालांकि, इतने रनों में अहसान का योगदान बस सात रन का रहा। वे 7 रन बनाकर ही आउट हुए। इसके बाद जेसन ने इंग्लैंड के ही जेम्स विंस के साथ 96 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच जेसन ने शतक भी पूरा किया। क्वेटा का दूसरा विकेट जेसन के रूप में ही गिरा।
अफरीदी और राशिद खान की खूब धुनाई की
जेसन 57 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसे गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसके बाद जेम्स विंस 38 गेंदों पर 49 रन और मोहम्मद नवाज 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
अफरीदी और राशिद एक भी विकेट नहीं ले सके
लाहौर के शाहीन अफरीदी ने चार ओवर में 40 रन खर्च किए। वहीं, रऊफ ने चार ओवर में 48 रन और राशिद ने चार ओवर में 32 रन दिए। इनमें से सिर्फ रऊफ ही एक विकेट निकालने में कामयाब हो सके। इस जीत के साथ क्वेटा अंक तालिका में पांच मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, लाहौर की टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक हैं और टीम तीसरे नंबर पर है।

Quetta are comfortably cruising in business class, thanks to @JasonRoy20 👨🏻✈️ #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvLQ pic.twitter.com/3p9WpwG8MJ
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 7, 2022
विज्ञापन
जेसन रॉय ने 116 रन की तूफानी पारी खेली
रॉय और अहसान अली ने मिलकर क्वेटा को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 71 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। हालांकि, इतने रनों में अहसान का योगदान बस सात रन का रहा। वे 7 रन बनाकर ही आउट हुए। इसके बाद जेसन ने इंग्लैंड के ही जेम्स विंस के साथ 96 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच जेसन ने शतक भी पूरा किया। क्वेटा का दूसरा विकेट जेसन के रूप में ही गिरा।
अफरीदी और राशिद खान की खूब धुनाई की
जेसन 57 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने शाहिन अफरीदी, हारिस रऊफ और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसे गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसके बाद जेम्स विंस 38 गेंदों पर 49 रन और मोहम्मद नवाज 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
Shaheen vs Roy: it’s on. #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvLQ pic.twitter.com/Uj9UEJiZmG
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 7, 2022
Roy oh Roy! #HBLPSL7 l #LevelHai l #QGvLQ pic.twitter.com/lcRXeLHBsz