फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jamse Anderson wanted to be considered for England captaincy

इंग्लैंड का कप्तान बनना चाहता था ये क्रिकेटर

Sat, 01 Apr 2017 09:46 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 01 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Jamse Anderson wanted to be considered for England captaincy
england - फोटो : reuters
भारतीय दौरे पर शर्मनाक हार के बाद एलेस्टर कुक ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद नए सिरे से इंग्लैंड के नए कप्तान की तलाश शुरु हुई। इस दौरान चयनकर्ताओं ने जो रूट और बेन स्ट्रोक्स सहित कई खिलाड़ियों का कप्तानी के लिए इंटरव्यू लिया। लेकिन इस दौरान इंग्लैंड के एक क्रिकेटर की इंग्लैंड का कप्तान बनने की आस उसके दिल में ही रह गई।  इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है वो इंग्लैंड के लिए अच्छे कप्तान साबित होते। लेकिन वो इस बात से बेहद निराश हैं कि उनके नाम पर कप्तानी के लिए विचार भी  नहीं किया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट मैचों में 467 विकेट लेने वाले एंडरसन का मानना है कि उनकी उम्र उनके कप्तान बनने की राह में सबसे बड़ी बाधा बनी। उनका मानना है कि भले ही उन्हें कप्तान नहीं बनाया जाता लेकिन उनके कप्तानी के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए था। एंडरसन ने कहा, व्यक्तिगत तौर पर जब मैंने इस बारे में सोचा कि 34 साल की उम्र में एक कप्तान अपनी टीम को कहां ले जा सकता है। मुझे नहीं मालूम कि मैं कब तक खेल पाउंगा लेकिन यदि दीर्घकालिक रूप से देखा जाए तो एक युवा को टीम की कप्तानी सौंपे जाने का निर्णय सही है। 
विज्ञापन


एंडरसन ने आगे कहा, मैं जितने भी तेज गेंदबाजों को जानता हूं जिन्होंने कप्तानी की वो सभी सफल रहे। मुझे नहीं मालूम कि तेज गेंदबाजों को टीम का कप्तान क्यों नहीं बनाया जाता। मैं चाहता हूं कि गेंदबाज भी कप्तान बनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कप्तान जो रूट के बारे में एंडरसन ने कहा, रूट में वो सभी खूबियां हैं जो एक कप्तान में होनी चाहिए। वह एक परिपक्व खिलाड़ी है। वह पिता भी बन चुके हैं यह बात उनकी कप्तानी में भी मदद करेगी। उनकी क्रिकेट की समझ भी अच्छी है। कई साल तक वह टीम के उपकप्तान रहे इसलिए बहुत सहजता से वह इस नई जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। कुछ लोगों का मानना है कि कप्तानी के दबाव में उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ेगा लेकिन मेरी समझ में अब ततक उन्हें जो भी भूमिका दी गई उन्होंने उसका बहुत अच्छी तरह पालन किया। ऐसा ही हमें उनकी कप्तानी में देखने को मिलेगा। यदि वह मेरी गेंदबाजी के तरीके में बदलाव करना चाहते हैं तो इस बारे में मैं उनसे बात करूंगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed