फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   james anderson creates history to get 100th wicket at lords

लॉर्ड्स में जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, जड़ा विकेटों का शतक

Sun, 12 Aug 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
james anderson creates history to get 100th wicket at lords
जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टीम इंडिया के खिलाफ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स के मैदान पर एंडरसन ने विकटों का शतक जड़ दिया है। एंडरसन इस मैदान पर 100 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मुरली विजय को आउट करके हासिल की।

विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट चटकाते ही क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में एंडरसन के विकेटों की संख्या 99 हो गई थी। लॉर्ड्स में एंडरसन ने अब तक कुल 23 मैचों की 45 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 100 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में जेम्स एंडरसन के बाद उनके जोड़ीदार स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने अब तक 21 मैचों में 79 विकेट झटके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर हैं। उनके नाम 140 टेस्ट में 549 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चौथे नंबर पर काबिज पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563) से सिर्फ 19 विकेट पीछे हैं। अगर वह आने वाले दिनों में मैक्ग्रा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed