फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   it's Challenging time for Steve Smith as captain says Michael Clarke

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, स्टीव स्मिथ के लिए है ये परीक्षा की घड़ी 

Tue, 19 Sep 2017 08:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 19 Sep 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
it's Challenging time for Steve Smith as captain says Michael Clarke
स्टीव स्मिथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने चेन्नई में खेले गए मैच में 26 रन से जीत हासिल कर सीरीज नें 1-0 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही एशिया में पिछले 11 मैच में हार का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड और भी खराब हो गया है। एशिया में खेले पिछले 11 मैच में से 9 में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है बाकी के दो मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में कोलकाता में खेले जाने वाले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने दोहरी चुनौती होगी। पहली जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की दूसरी एशिया में हार के सिलसिले को खत्म करने की। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि स्मिथ अपनी कप्तानी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। 

विज्ञापन


क्लार्क ने कोलकाता में कहा, स्मिथ की बल्लेबाजी बेहतरीन है लेकिन अब उन्हें कप्तानी को चुनौती मिली। वह अपनी कप्तानी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में हैं। अब उन्हें अपनी कप्तानी के दम पर टीम को जीत की राह पर लाना होगा।बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद जिस तरह स्मिथ की कप्तानी की परीक्षा हुई और आखिरी टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बराबरी करने में कामयाब रहा कुछ ऐसा ही भारत के खिलाफ 0-1 से पिछड़ने के बाद होने जा रहा है। क्लार्क ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के लिए कोलकाता में खेले जाने वाले मैच में वापसी करना बेहद जरूरी है। ये मैच सीरीज की दिशा तय करेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कोलकाता के ई़़डेन गार्डन्स में 21 सितंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


 ये बातें क्लार्क ने फेनेटिक स्पोर्ट्स म्यूजियम को सर डान ब्रैडमैन का बैट भेंट करने के दौरान कही जिस बैट को उन्होंने 1948 में भारतीय टीम के पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में खेली गई सीरीज के दौरान इस्तेमाल किया था।  इस दौरान क्लार्क ने भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा, वह एक आक्रामक गेंदबाज हैं। कलाई से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज होने के वाबजूद हाथ के पीछे से गेंद को जिस तरह नियंत्रित करत हैं वो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके पास सारी ताकतें हैं वो गेंद को दोनों ओर स्पिन करा लेते हैं, लंबे स्पेल फेंक लेते हैं। उन्होंने टेस्ट सीरीज में भी हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड वार्नर के एक बार फिर असफल रहने के बारे में क्लार्क ने कहा, उन्होंने बांग्लादेश में दो शतक जड़े हैं। एक मैच में उनके खराब प्रदर्शन को देखकर उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। वो एक बार फिर अपनी लय हासिल कर लेंगे। वो अपने बल्ले से इस सीरीज में प्रभाव डालने में सक्षम हैं। इस सीरीज में वार्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। आशा करता हूं कि कोलकाता में दोनों के रन बनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed