{"_id":"61c9932a34845c3017383b6c","slug":"it-reminds-me-of-sunil-gavaskar-and-kapil-dev-ravi-shastri-compares-virat-kohli-rohit-sharma-captaincy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat-Rohit Captaincy: रवि शास्त्री ने रोहित और विराट की कप्तानी में बताया फर्क, गावस्कर और कपिल देव से की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Rohit Captaincy: रवि शास्त्री ने रोहित और विराट की कप्तानी में बताया फर्क, गावस्कर और कपिल देव से की तुलना
Mon, 27 Dec 2021 03:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों की तुलना दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर से की है।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों की तुलना दिग्गज कपिल देव और सुनील गावस्कर से की है। शास्त्री से भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में फर्क को लेकर सवाल पूछा गया था। इसपर अपने ही अंदाज में जवाब देने के लिए मशहूर शास्त्री ने कहा कि विराट की कप्तानी मुझे कपिल देव की जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी सुनील गावस्कर की याद दिलाती है।
विज्ञापन
शास्त्री ने भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के दौरान क्रिकेट प्रसारणकर्ता चैनल स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी पर अपनी राय रखी। एंकर जतिन सप्रू ने इंटरव्यू के दौरान शास्त्री से पूछा कि उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी को भी करीब से देखा है, जबकि एक दो टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को भी कप्तानी करते देखा है। दोनों की कप्तानी में क्या चीज खास है। इस सवाल के जवाब में शास्त्री ने कहा, ‘विराट कोहली आक्रामक स्वभाव के कप्तान हैं। वह जीत के लिए आतुर रहते हैं और हमेशा सोचते हैं कि वह टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में 20 विकेट कैसे निकाल सकते हैं। वह मुझे कपिल देव की याद दिलाते हैं क्योंकि वह कपिल की ही तरह आक्रामक हैं।’
विज्ञापन
दूसरी ओर रोहित शर्मा को उन्होंने आधुनिक क्रिकेट का सुनील गावस्कर करार दिया। शास्त्री ने कहा, ‘रोहित पूरी तरह से पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की तरह सोचते हैं। वह बहुत शांत है और उतार-चढ़ाव से परेशान नहीं होते हैं। वह नपे तुले जोखिम लेना पसंद करते हैं और शांत स्वभाव के साथ यह सब करते दिखते हैं।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने एशिया कप और निदाहास ट्रॉफी में भारतीय टीम की तब कमान संभाली थी, जब नियमित कप्तान विराट कोहली आराम पर थे। उनकी कप्तानी में टीम ने दोनों श्रृंखलाएं जीती।