{"_id":"5a844a754f1c1b641f8b5a5b","slug":"it-is-team-india-biggest-overseas-odi-series-win-says-rohit-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत को 'हिटमैन' ने बताई अब तक की सबसे बड़ी जीत, वजह भी है खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत को 'हिटमैन' ने बताई अब तक की सबसे बड़ी जीत, वजह भी है खास
एजेंसी
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
उप-कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि टीम ने मौजूदा सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विदेशों में सबसे बड़ी वनडे सीरीज अपने अपने नाम की। रोहित ने पांचवें वनडे में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘निश्चितरूप से मुझे लगता है कि यह विदेशों में वनडे मे हमारी सबसे बड़ी जीत है। यह अच्छी जीत है क्योंकि यह द्विपक्षीय सीरीज थी। इससे पहले हमने ऑस्ट्रेलिया में 2007-08 में सीबी त्रिकोणीय सीरीज जीती थी। हालांकि वो सीरीज भी काफी कठिन थी।’
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि यह सीरीज हमारे लिए काफी मायने रखती है। हम जिस तरह से पहले मैच से खेले थे, उसे देखकर साफ पता चलता है कि हमने सीरीज में दबदबा बनाया और नतीजा भी सबके सामने है।’
रोहित ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया, जिससे यह जीत काफी विशेष बन गई है। उन्होंने कहा, ‘यह जीत सबमें बिल्कुल ऊपर रहेगी। 25 साल बाद हमने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती है।’

तीन बार कम स्कोर बनाने का मतलब ‘खराब फॉर्म’ नहीं
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी से खुश हैं। उनका कहना है कि वह पिछली कम स्कोर वाली पारियों से भी परेशान नहीं हैं। मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले चार मुकाबलों में उन्होंने केवल 40 रन बनाए थे।
रोहित ने कहा, ‘मैं तीन मैचों में सस्ते में आउट हुआ। आप तीन मैचों के बाद यह कैसे कह सकते हो कि मैं खराब फॉर्म में हूं। आप लोग एक मैच के बाद ही किसी को अच्छी फॉर्म में कर देते हो और अगर कोई तीन मैचों में अच्छा नहीं कर पाता तो आप कह देते हो कि वो खराब फॉर्म में है।’