{"_id":"a6f7b310-2035-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"it-is-absolutely-fair-to-play-england-on-rank-turners-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ भारत तैयार करे स्पिन पिचें: कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ भारत तैयार करे स्पिन पिचें: कोहली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत में स्पिन पिच बनाने की वकालत की है। कोहली ने कहा कि अगर भारत आगामी दौरे में मेहमान टीम इंग्लैंड को स्पिन मुफीद पिचों पर खिलाकर घरेलू हालात का फायदा उठाता है तो इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है।
विज्ञापन
कोहली ने कहा, 'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हमें अभ्यास मैचों के दौरान सपाट पिच दी गई थीं वहीं मुख्य टेस्ट मैच के दौरान हरी भरी घसियाली पिच दी गई। इसके अलावा अभ्यास मैचों में हम 120 किमी प्रति घंटा से रफ्तार करने वाले गेंदबाजों की गेंद का सामना करते थे जबकि मुख्य मैच में स्थिति बिल्कुल अलग थी।
विज्ञापन
उन्होंने उछाल भरी पिच के बारे में कहा कि अगर (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया) हमारे साथ निष्पक्ष होना चाहते तो वे हमें टेस्ट मैचों में इस्तेमाल की गई पिच की तरह ही अभ्यास मैचों में भी वैसी ही पिच मुहैया करा सकते थे। विशेषकर जब तब वे जानती थी कि दौरा करने वाली टीम को अभ्यास करने का बहुत कम मौका मिलेगा। अब वे उछालभरी पिचों पर खेलेंगे और निश्चित रूप से महसूस करेंगे कि वे कहां टिकते हैं।
विज्ञापन
कोहली ने भी सीरीज से पहले मानसिक दबाव बनाने की रणनीति अपनाई और कहा कि केविन पीटरसन पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा क्योंकि वह उनके मुख्य खिलाड़ियों में से एक है जिनका अच्छे स्पिन आक्रमण के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है।