{"_id":"5f44050b8ebc3eaae120222f","slug":"ishant-excited-over-getting-arjuna-award-said-13-years-of-hard-work-is-the-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन पुरस्कार मिलने पर उत्साहित हुए इशांत, कहा-13 साल की कड़ी मेहनत का फल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अर्जुन पुरस्कार मिलने पर उत्साहित हुए इशांत, कहा-13 साल की कड़ी मेहनत का फल
Mon, 24 Aug 2020 11:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
इशांत शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा है कि इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलना उनकी पिछले 13 साल की कड़ी मेहनत का फल है और उन्हें स्वयं पर गर्व है। दिल्ली के 31 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उनसे अधिक उनके परिवार विशेषकर उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन
इशांत और महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा उन 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अपने ट्विटर हैंडल पर डाले संक्षिप्त वीडियो संदेश में इशांत ने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मुझे अर्जुन पुरस्कार मिल रहा है तो मैं काफी खुश हुआ और अपने ऊपर गर्व महसूस किया। पिछले 13 साल में मैंने काफी कड़ी मेहनत की है इसलिए यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे से अधिक मेरी पत्नी को मुझ पर गर्व है, क्योंकि उसका मानना था कि मुझे पुरस्कार मिलना चाहिए। इशांत ने 2007 में भारत की ओर से डेब्यू करने के बाद 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। गेंदबाजी इकाई के रूप में मौजूदा भारतीय टीम की सफलता पर इशांत ने कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में सोचने की जगह प्राथमिकता हमेशा मैच जीतना होती है।
उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम की गेंदबाजी मानसिकता अभी यह है कि हम हमेशा सोचते हैं कि मैच कैसे जीता जाए, हमारे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।’ इशांत ने कहा, ‘हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचते। हम प्रत्येक बल्लेबाज के हिसाब से योजना बनाते हैं। हम मैदान पर इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश करते हैं और हमारे लिए चीजें सही होती हैं।’