फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishan Kishan comment about rivalry with Rishabh Pant IPL auction and Mumabai Indians

खुलासा: ईशान किशन को ऋषभ पंत से नहीं है जलन, आईपीएल नीलामी के दौरान बढ़ गई थीं धड़कनें

Tue, 22 Feb 2022 05:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए पिछले कुछ शानदार रहे हैं। उन्हें आईपीएल नीलामी में 15.25 करोड़ की मोटी कीमत पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वहीं, टीम इंडिया के लिए लगातार खेलने का भी मौका मिल गया।

विज्ञापन
Ishan Kishan comment about rivalry with Rishabh Pant IPL auction and Mumabai Indians
ईशान किशन और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए पिछले कुछ शानदार रहे हैं। उन्हें आईपीएल नीलामी में 15.25 करोड़ की मोटी कीमत पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वहीं, टीम इंडिया के लिए लगातार खेलने का भी मौका मिल गया। ऋषभ पंत के लगातार खेलने के कारण उन्हें विकेटकीपिंग का मौका नहीं मिलता। इस बारे में किशन ने कहा है कि पंत के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा नहीं है और दोनों अच्छे दोस्त हैं। वहीं, आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा इतनी बड़ी कीमत लगाने पर उन्हें हैरानी हुई।
विज्ञापन


ऋषभ पंत के टीम में होने से किशन को विकेटकीपिंग का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में पंत की अनुपस्थिति में उन्होंने कीपिंग की थी। किशन को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में विकेटकीपिंग करने का पूरा मौका मिलेगा। पंत सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें आराम दिया गया है। संजू सैमसन की वापसी हुई, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ऋषभ पंत के साथ देखते हैं फिल्में
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पंत से जुड़े सवाल पर कहा, "वह बहुत अच्छा दोस्त है। जब भी हम दोनों आस-पास होते हैं, तो एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। जब भी हमें समय मिलता है हम बस फिल्में देखते रहते हैं। हम आपस में क्रिकेट के बारे में भी खूब बातें करते हैं। मैं उससे अपने मन की बात कहता हूं और वह भी ऐसा ही करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले किशन झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। उन्होंने आगे कहा, "एक बार भी मेरे दिमाग में यह नहीं आया कि मुझे पंत की जगह चाहिए और मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं, उसके साथ भी ऐसा ही हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हम क्रिकेट खेलते हैं तो यह भी नहीं लगता कि हम एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जब एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ प्रतिस्पर्धा होती है, तो इसमें भी मजा आता है।"

भारत के लिए खेल चुके हैं वनडे और टी20
किशन ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वे बेहतर खेल दिखाने का प्रयास करते हैं। उन्हें विकेटकीपिंग से प्यार है और जब भी मौका मिलता है तो उससे दूर नहीं भागते हैं। किशन ने भारत के लिए तीन वनडे मैचों में 88 रन बनाए और दो कैच पकड़े हैं। इस दौरान एक अर्धशतक जड़ा है। टी20 की बात करें तो उन्होंने आठ मैचों में 184 रन बनाने के साथ-साथ तीन कैच लपके और एक स्टंप किया है। किशन ने आईपीएल के 61 मैचों में 1453 रन बनाए हैं।


मुंबई की टीम में ही जाने का था मन
किशन ने आईपीएल नीलामी के बारे में कहा कि उन्हें पता था कि मुंबई की टीम ने उनके लिए जरूर बोली लगाएगी। इसकी चिंता उन्हें नहीं थी। जब उस दिन कीमत बढ़ने लगी तो उनकी दिल की धड़कने बढ़ गई थीं। उन्हें सिर्फ मुंबई की टीम में ही जाना पसंद था। ईशान किशन ने मुंबई की टीम में रहते हुए दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। वे टीम के साथ चार साल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed