Live
IND vs SL Live Score: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
{"_id":"6abdd8a6bc65744339024091","slug":"india-vs-sri-lanka-asian-games-2026-semifinal-live-updates-scorecard-commentary-bumrah-abhishek-ishan-samson-2026-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Live Score: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Thu, 01 Oct 2026 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:54 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद भारत की नजरें श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:38 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।श्रीलंका: लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, थारिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो।
09:33 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रीलंका के कप्तान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी खेल रहे हैं। भारतीय टीम सिर्फ एक पेसर को लेकर उतरी है। टीम में शिवम दुबे दूसरे पेसर होंगे। इसके अलावा तीन स्पिनर हैं। श्रेयस ने पिछले मैच को देखकर यह फैसला लिया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल में स्पिनर्स को मदद मिली और बल्लेबाज-तेज गेंदबाज जूझते दिखे। इसलिए भारत ने एक पेसर कम कर एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाया है। जरूरत पड़ने पर वैभव, तिलक और अभिषेक भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?
विज्ञापन
09:23 AM, 01-Oct-2026
पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा
पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने 13 ओवर के बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया और अब वह भारत-श्रीलंका मुकाबले के विजेता से स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेगा। हारने वाली टीम का सामना कांस्य पदक के मुकाबले में बांग्लादेश से होगा। जापान के निशिन में इस समय मौसम साफ है और आसमान में धूप है, ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच पूरे 20 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।09:23 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका के पास भी उलटफेर का भरोसा
श्रीलंका की टीम को लेकर अभी कई चीजें स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उसके ज्यादातर खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव है। ऐसे में टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।09:22 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: बुमराह की वापसी तय मानी जा रही
जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आराम दिए गए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है। जापान पहुंचने के बाद भारत का यह इकलौता प्रतिस्पर्धी मुकाबला था। बुमराह की वापसी होने पर यश ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है।09:22 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: कागज पर भारत मजबूत, लेकिन पिच बदल सकती है कहानी
कागज पर भारत को इस मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा सकता है, लेकिन क्रिकेट में परिस्थितियां अहम भूमिका निभाती हैं। श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मुख्य टीम की गैरमौजूदगी में अपेक्षाकृत दूसरी पंक्ति की टीम उतारी है, क्योंकि उसकी प्रमुख टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। भारत के पास मजबूत लाइनअप है, लेकिन कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की परिस्थितियां मुकाबले को प्रभावित कर सकती हैं। लीग चरण में यहां की पिचें धीमी थीं, जबकि पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण सतह का मिजाज कुछ अप्रत्याशित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 AM, 01-Oct-2026
IND vs SL Live Score: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अब सेमीफाइनल की बारी
एशियन गेम्स में क्रिकेट का सफर अब तक बारिश से प्रभावित रहा है। चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए, जिसके कारण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने बिना खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली। हालांकि, पिछले दो दिनों में मौसम में सुधार हुआ है और अब सेमीफाइनल मुकाबलों का मंच तैयार है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ और अब भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले की बारी है।09:16 AM, 01-Oct-2026