फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL2018 Auction First day full scenario 

IPL auction: पहले दिन की नीलामी का रहा ये हाल, फ्रैंचाइजियों ने इनकी भरी झोली, ये पड़े फीके

Sun, 28 Jan 2018 11:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
IPL2018 Auction First day full scenario 
आईपीएल - फोटो : self

आईपीएल के 11वें सीजन के पहले दिन 579 खिलाड़ियों की बोली लगनी थी, जिसमें तकरीबन कुल सौ से ज्यादा खिलाड़ियों की बोली लगी। पहले दिन 78 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिनमें से 49 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन

IPL2018 Auction First day full scenario 
आईपीएल 2018

पहले दिन कई ऐसे बड़े खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रैंचाइजियों ने नहीं खरीदा। यदि राइट टू मैच (RTM) कार्ड के उपयोग की बात करें तो पहले दिन कुल 16 राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया गया। पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने 321.1 करोड़ रुपये खर्च किए। पहले दिन सबसे ज्यादा रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने पहले दिन ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

IPL2018 Auction First day full scenario 
आईपीएल

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो बेन स्टोक्स (12.5 करोड़), के एल राहुल, मनीष पांडे (11 करोड़), क्रिस लिन (9.60 करोड़), मिचेल स्टार्क (9.40 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़), क्रुणाल पांड्या (8.80 करोड़), संजू सैमसन (8 करोड़), केदार जाधव (7.80 करोड़) रहे।

विज्ञापन

इस फ्रैंचाइजी के पास बचे हैं इतने पैसे

IPL2018 Auction First day full scenario 
आईपीएल 2018

पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने काफी सोच समझकर पैसे खर्च किए। बता दें कि दूसरे दिन किस फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे खर्च करने का मौका होगा। दूसरे दिन सीएसके (17 करोड़), दिल्ली (12.30 करोड़), पंजाब (21.90 करोड़), केकेआर (7.60 करोड़), मुंबई (15.80), राजस्थान(23.50 करोड़), आरसीबी (15.85 करोड़) और हैदराबाद के पास (7.95 करोड़) रुपये खर्च करने का मौका होगा।
 

पहले दिन इन ये बडें खिलाड़ी पड़ गए फीके, नहीं मिले कोई खरीदार

IPL2018 Auction First day full scenario 
Chris Gayle

पहले दिन कई बड़े खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इनमें क्रिस गेल, जो रूट, हाशिम आमला, मार्टिन गप्टिल, मुरली विजय, जेम्स फॉक्नर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, पार्थिव पटेल, नमन ओझा, जोश हेजलवुड, मिचेल जॉनसन, लसित मलिंगा, मिचेल मैकलेनिघन, ईशांत शर्मा, टिम साऊदी, सैमु्अल बद्री, ईश सोढ़ी, एडम जंपा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed