फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL10: captaincy will help Warner return to form: Ricky Ponting

IPL10: पोंटिंग ने बताया कौन बनेगा आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 10 Apr 2017 06:12 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 10 Apr 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
IPL10: captaincy will help Warner return to form: Ricky Ponting
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग मानते हैं कि डेविड वॉर्नर आईपीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदारों में से हैं। उनका यह भी मानना है कि अतिरिक्त दायित्व मिलने से विस्फोटक ओपनर और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन


वॉर्नर का हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा था और अब उनका लक्ष्य गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में फॉर्म में वापसी करने का है। क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत में पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह जिम्मेदारी उठाना पसंद करते हैं और एक सलामी बल्लेबाज हैं। आईपीएल में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट या तो कोई स्पिनर होगा या कोई सलामी बल्लेबाज। इस समय टी-20 क्रिकेट में यही देखने को मिल रहा है।’
विज्ञापन


भारतीय विकेटों पर फॉर्म में लौटना आसान 
उन्होंने कहा कि वॉर्नर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हैं। पोंटिंग को लगता है कि टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन से वॉर्नर प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आप किसी भी टूर्नामेंट में उतरने से पहले फॉर्म में होना चाहते हो लेकिन वॉर्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। भारतीय पाटा विकेटों पर सफेद गेंद के साथ फॉर्म में लौटना आसान है। पिछले साल वॉर्नर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 17 मैचों में नौ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed