{"_id":"57cd90b94f1c1b3d3b3177e5","slug":"harbhajan-is-my-no-one-enemy-says-ricky-ponting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉन्टिंग ने कहा हरभजन मेरे \"दुश्मन नंबर वन\" ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पॉन्टिंग ने कहा हरभजन मेरे "दुश्मन नंबर वन"
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को अपना नंबर एक दुश्मन बताया है। इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे हरभजन सिंह को लेकर बुरे सपने आते थे। हरभजन सिंह ने पॉन्टिंग को टेस्ट मैचों में 10 बार अपना शिकार बनाया है, इतनी बार और कोई गेंदबाज पॉन्टिंग को आउट नहीं कर सका। पॉन्टिंग ने कहा कि जब वह खेलते थे तब हरभजन ही उनके सबसे बड़े दुश्मन थे, आज भी उन्हें हरभजन के बुरे सपने आते हैं। पॉन्टिंग को ऑस्ट्रलिया में अपने गृह राज्य तस्मानिया का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है और वह भारत में व्यापार, शिक्षा और अन्य चीजों का प्रमोशन करेंगे।
विज्ञापन