फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL vs T20 WC: Sunil Gavaskar and Kapil Dev slams Indian players for choosing IPL before T20 World Cup

T20 WC vs IPL: गावस्कर और कपिल देव भारतीय खिलाड़ियों पर भड़के, कहा- देश के लिए खेलना ही प्राथमिकता होनी चाहिए

Mon, 08 Nov 2021 08:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Nov 2021 08:08 PM IST
सार

दरअसल भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप में शुरुआती दो मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IPL vs T20 WC: Sunil Gavaskar and Kapil Dev slams Indian players for choosing IPL before T20 World Cup
सुनील गावस्कर और कपिल देव ने टीम इंडिया की आलोचना की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट एंड कंपनी की जमकर आलोचना हो रही है। भारतीय टीम 2012 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। इसको लेकर दो विश्व कप विजेता खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना की है। कपिल देव और सुनील गावस्कर ने कहा है कि खिलाड़ियों को ये समझना होगा कि देश के लिए खेलना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा- जब हम वर्कलोड के बारे में बात करते हैं, तो इसे कम करने के लिए क्या भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के आखिरी कुछ मैच स्किप नहीं कर सकते हैं? क्या वे इसे खेलने से बच सकते थे और भारत के लिए खुद को तरोताजा रख सकते थे? खैर, यह कुछ ऐसा है जिसका सिर्फ वही जवाब दे पाएंगे। विशेष रूप से जब आप जानते हैं कि आप क्वालीफाई करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे, तो क्या कुछ खिलाड़ियों को ब्रेक लेना चाहिए था और एक सप्ताह, 10 दिन का ब्रेक लेना चाहिए था? 
विज्ञापन


वहीं, कपिल देव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा- अब हमारे खिलाड़ी देश से ज्यादा आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने पर गर्व होना चाहिए। पहले राष्ट्रीय टीम और फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट होनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों को आईपीएल नहीं खेलना चाहिए, लेकिन इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक बेहतर योजना बनानी चाहिए। आईपीएल और विश्व कप के बीच कुछ समय का अंतर होना चाहिए था। हमारे खिलाड़ी मिल रहे मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप में शुरुआती दो मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ही टीम इंडिया पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की हार ने भारत के विश्व कप से बाहर होने पर मुहर लगा दी। टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी कोच भरत अरुण और जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल और टी-20 विश्व कप के बीच ब्रेक देने का मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed