फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl matches may be organized in green park stadium

उत्तर प्रदेश में भी हो सकते हैं आइपीएल मैच

Sun, 24 Mar 2013 01:05 PM IST
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Mar 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
ipl matches may be organized in green park stadium

उत्तर प्रदेश में जल्द ही आईपीएल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराया सकता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी सरकार से 30 साल के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम को लीज पर लेने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


मालूम हो कि ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में स्थिति है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य सरकार और बीसीसीआई के बीच मतभेद के चलते यहां अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला ने कहा, हमने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को ग्रीन पार्क को लीज पर लेने के लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन करने का प्रस्ताव सौंप दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सरकार से ग्रीनपार्क मिल जाता है तो अंतरराष्ट्रीय मैचों समेत आईपीएल मैचों का रास्ता साफ हो जाएगा।

राजीव शुक्ला ने बताया कि लखनऊ के पास स्टेडियम और स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने के लिए 20 एकड़ जमीन यूपीसीए ने ली है जबकि 10 एकड़ जमीन और खरीदी जानी है।

मेरठ में स्टेडियम का प्रस्ताव
यूपीसीए की बैठक में मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य ने स्टेडियम के लिए जमीन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि मेरठ में 10 एकड़ जमीन 30 साल के लिए लीज पर मिल रही है। अगर इस पर स्टेडियम बन जाए तो घरेलू क्रिकेट को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed