{"_id":"ce249f48-b8d8-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-royal-challengers-bangalore-vs-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिसड्डी' हैं तो क्या हुआ, बजा सकते हैं बंगलोर का 'बैंड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'फिसड्डी' हैं तो क्या हुआ, बजा सकते हैं बंगलोर का 'बैंड'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 10 May 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन टूर्नामेंट के अहम पड़ाव पर आकर टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और ऐसे में वह अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।
ऐसे में पिछला मैच गंवा चुकी आरसीबी जब शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने उतरेगी तो उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सतर्कता के साथ खेलना होगा।
विज्ञापन
बंगलोर ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें 14 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर है। हालांकि उसके पास युवा बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली के अलावा कैरिबियाई तूफान क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, मोएसिस हेनरिक्स और रवि रामपाल के रूप में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली 12 में से मात्र तीन मैच जीतकर भी टूर्नामेंट में अहम भूमिका में आ गई है। मात्र छह अंकों के साथ वह आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ तक पहुंचने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर चुका है। लेकिन, बावजूद इसके वह अन्य टीमों को मुसीबत में डाल सकती है।
दिल्ली को भले ही अपने लचर प्रदर्शन के लिए फिसड्डी का खिताब मिला हो लेकिन उसके पास वीरेंद्र सहवाग, कप्तान महेला जयवर्धने, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद, डेविड वार्नर और बेन रोहरर जैसे अच्छे खिलाड़ी हैं जो कई मौकों पर खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन लीग में इस बार दिल्ली के लिए कोई अहम योगदान नहीं कर पाए हैं।