{"_id":"5e9eeb12-ba25-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-mumbai-indians-vs-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे को रौंद मुंबई ने आसान की प्लेऑफ की राह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे को रौंद मुंबई ने आसान की प्लेऑफ की राह
पुणे/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 58वें मैच में पुणे वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने प्ले आफ में पहुंचने के अपने रास्ते को और आसान कर लिया। इस जीत के बाद मुंबई के 18 अंक हो गए हैं। जबकि मुंबई को अभी 3 मैच और खेलने हैं।
विज्ञापन
पुणे के दिए गए 113 रनों के आसान लक्ष्य को मुंबई ने 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 37 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। मिचेल जॉनसन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। ड्वेन स्मिथ को बिना खाता खोले डिंडा ने बोल्ड किया। जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को (15) रन के निजी स्कोर पर अजंथा मेंडिस ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद दिनेश कार्तिक को 17 के स्कोर पर युवराज सिंह ने आउट किया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
पुणे की टीम 112 पर सिमटी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुण वारियर्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान एरोन फिंच 10 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 11 और मनीष पांडेय 29 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर आउट हुए। पुणे की तरफ से युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। पुणे वारियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से मलिंगा, मिचेल जॉनसन और अबु नेचिम को 2-2 जबकि हरभजन सिंह को 1 विकेट मिला।