IPL: भारतीय क्रिकेटरों ने जमकर मनाई होली, सचिन-गंभीर सहित इन खिलाड़ियों ने इस तरह दी बधाईयां
सभी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों के इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और इन्होंने भी पूरी मस्ती के साथ होली का त्योहार मनाया।
विस्तार
सचिन, गंभीर ने होली की दी बधाईयां
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने देशवासियों को होली की बधाई दी। सचिन ने एक्स पर लिखा, 'सभी को होली के इस खूबसूरत त्योहार पर ढेर सारी खुशियां और रंगों की शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर इसे यादगार बनाएं। होली और रंग पंचमी की हार्दिक बधाई।' पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर ने लिखा, सभी को रंगों के त्योहार होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गंभीर ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने परिवार के साथ होली मनाते दिखे।
सभी को होली के इस खूबसूरत त्यौहार पर ढेर सारी खुशियाँ और रंगों की शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर इसे यादगार बनाएं। होली और रंग पंचमी की हार्दिक बधाई। 🎨
विज्ञापन विज्ञापन
Wishing everyone a very happy Holi!#Holi — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 25, 2024
Rang Barse !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 25, 2024
Wishing you a Holi filled with love, laughter, and blessings.#HappyHoli pic.twitter.com/n0ygjRTREA
सचिन और गंभीर के अलावा पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी लोगों को होली की बधाईयां दी। सहवाग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, रंग बरसे, आप सभी को होली की बहु-बहुत शुभकामनाएं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें गंभीर कोलकाता के मैनजमेंट और खिलाड़ियों के साथ होली मनाते दिख रहे हैं। इस फोटो में गंभीर केकेआर के सदस्यों के साथ पूरी तरह होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ होली मनाते देखा गया। कप्तान को टीम के बाकी खिलाड़ियों ने पहले गुलाल लगाया, इसके बाद उन पर पानी डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।Gautam Gambhir celebrating Holi with KKR management and players. pic.twitter.com/F8VLASK9Gg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 25, 2024
Captain Shreyas Iyer and KKR players celebrating Holi.pic.twitter.com/L5WldKccF3
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 25, 2024
होली खेलने के बाद शुरू होगा मैच का रोमांच
सुबह होली खेलने के बाद खिलाड़ी आईपीएल के रोमांच के लिए एकत्र होंगे। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की कोशिश होगी वो पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करे। दूसरी ओर, पंजाब ने आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।