{"_id":"5e70e61b8ebc3ea82a1bf1c9","slug":"ipl-franchises-are-ready-to-quarantine-their-overseas-players-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL को लेकर टीमों को मिली राहत, विदेशी खिलाड़ियों को मिल सकता है 14 दिन का एकातंवास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL को लेकर टीमों को मिली राहत, विदेशी खिलाड़ियों को मिल सकता है 14 दिन का एकातंवास
Wed, 18 Mar 2020 07:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमें विदेशी खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए एकांतवास (कोरेंटीन) में रखने को तैयार हैं। सरकार ने अपनी ट्रेवल एडवाइजरी में 31 मार्च तक खास देशों के लोगों के प्रवेश को स्थगित कर रखा है। संक्रमण से पीड़ित कुछ देशों से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए अनिवार्य रूप से एकांत में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा है कि अगर सरकार से क्लियरंस मिल जाती है और वीजा मिल जाते हैं तो विदेशी खिलाड़ियों को 14 दिन का एकांतवास देने को तैयार हैं। इस स्थिति में टीमें विदेशी खिलाड़ियों को अप्रैल के पहले हफ्ते में बुला सकती हैं और 14 दिन तक एकांत में रख सकती है लेकिन पहले वीजा मिलना जरूरी है। देखते हैं आगे क्या स्थिति बनती है।
विज्ञापन