फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL chairman Arun Dhumal is confident that the quality of the IPL will remain intact after its resumption

IPL 2025: टूर्नामेंट के लिए लौटे अधिकतर विदेशी खिलाड़ी, अरुण धूमल बोले- आईपीएल की गुणवत्ता बरकरार रहेगी

Sat, 17 May 2025 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 17 May 2025 07:19 PM IST
सार

आरसीबी और केकेआर की टीमें शेष सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता की चुनौती से जूझ रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी संशय चल रहा है क्योंकि उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियां भी करनी है।

विज्ञापन
IPL chairman Arun Dhumal is confident that the quality of the IPL will remain intact after its resumption
अरुण धूमल - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आईपीएल 2025 के शेष मैचों में भी टूर्नामेंट की गुणवत्ता बरकरार रहेगी क्योंकि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए लौट आए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन

धूमल बोले- वापस लौटने के लिए नहीं था दबाव
धूमल इस बात से खुश हैं कि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी भारत लौट आए हैं जिससे आईपीएल की गुणवत्ता बरकरार रहेगी। धूमल ने एक समाचार पत्र से कहा, हम समझते हैं कि अन्य प्रतिबद्धताएं भी हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं हैं। हमने इस बात को ध्यान में रखा क्योंकि हम मूल कार्यक्रम से एक सप्ताह आगे जा रहे हैं। यह एक आंतरिक चुनौती है, लेकिन अधिकांश खिलाड़ी वापस आ गए हैं और मुझे यकीन है कि लीग की गुणवत्ता बनी रहेगी। इसमें हिस्सा लेने का कोई दबाव नहीं है। सभी खिलाड़ी और बोर्ड बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। खिलाड़ियों पर भाग लेने का दबाव डालने से अच्छी गुणवत्ता वाला क्रिकेट नहीं हो सकेगा। 

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: बारिश डालेगी आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता टीमों के लिए बनी चुनौती
आरसीबी और केकेआर की टीमें शेष सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता की चुनौती से जूझ रही हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की उपलब्धता पर भी संशय चल रहा है क्योंकि उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियां भी करनी है। मिचेल स्टार्क और जैक फ्रेजर मैकगर्क पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के लिए भारत नहीं आएंगे। जोश हेजलवुड कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में रिहैब से गुजर रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे और उनके आगे भी खेलने पर सवालिया निशान लगा हुआ है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के अधिकतर खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए प्लेऑफ में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि, फिल सॉल्ट उपलब्ध रहेंगे क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed