फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs KKR Weather: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru weather Report M Chinnaswamy Stadium

RCB vs KKR: बारिश डालेगी आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानें

Sat, 17 May 2025 03:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 17 May 2025 03:55 PM IST
सार

KKR vs RCB Bengaluru Weather M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है, लेकिन बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच बेनतीजा भी रह सकता है।

विज्ञापन
RCB vs KKR Weather: Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru weather Report M Chinnaswamy Stadium
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले से आईपीएल के शेष मुकाबलों की शुरुआत हो रही है जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था। आरसीबी और केकेआर का सामना शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन

केकेआर को हो सकता है नुकसान 
आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है, लेकिन बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच बेनतीजा भी रह सकता है। अगर मैच नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा तो इससे दोनों टीमों को नुकसान होगा। गत चैंपियन केकेआर की टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी क्योंकि वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आज से फिर शुरू होगा आईपीएल 2025 का रोमांच, जानें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किन टीमों का दावा मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान बारिश की प्रबल संभावना 
अगर मुकाबला बेनतीजा रहा तो इससे आरसीबी को फायदा होगा क्योंकि उसे एक अंक मिल जाएगा और वह इससे अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। हालांकि, इससे वह प्लेऑफ के लिए स्थान सुनिश्चित नहीं कर पाएगी और उसे आधिकारिक तौर पर अंतिम चार में प्रवेश करने के लिए अगले मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत होगी। आरसीबी के फिलहाल तीन मैच शेष हैं। आरसीबी अगर तीन में से एक मुकाबला भी जीत लेती है तो वह प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर लेगी। तीनों मैच जीतने से आरसीबी की टीम शीर्ष दो में रहकर फिनिश कर सकती है। आरसीबी और केकेआर के बीच मैच के दौरान बंगलूरू में 60 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है और रात आठ से नौ बजे के बीच आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed