फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sachin breaks silence on shocking developments in ipl

बहुत दुखी हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

Fri, 31 May 2013 01:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
sachin breaks silence on shocking developments in ipl

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों के दौरान हुए खुलासों से उन्हें गहरा धक्का लगा है।

विज्ञापन


सचिन ने इस पूर घटनाक्रम को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा, 'जब भी क्रिकेट गलत वजहों से सुर्खियों में होता है, मुझे काफी दुख होता है।'

वहीं, फर्स्टपोस्ट के हवाले से खबर है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका को संज्ञान में लेते हुए अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई को एक नोटिस भेजकर आईपीएल को बीसीसीआई से अलग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आईपीएल सीईओ ने दर्ज की शिकायत

खबर आ रही है कि आईपीएल-6 के सीईओ सुंदर रमन ने गुरुनाथ मयप्पन, इंडिया सीमेंट्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की है।

इससे पहले स्पॉट फिक्सिंग मामले की पड़ताल करने के लिए एक तीन सदस्यीय जांच आयोग बनाया गया था, जो अब तक खाली बैठा था।

अब सुंदर रमन की शिकायत के बाद जांच आयोग पड़ताल करना शुरू करेगा। सूत्रों के मुताबिक इससे न सिर्फ गुरुनाथ मयप्पन की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, बल्कि इस्तीफा न देने पर अड़े बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन पर भी दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर रमन की यह शिकायत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आज ही गुरुनाथ मयप्पन की कोर्ट में पेशी होनी है और एक बार फिर से मुंबई पुलिस उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed