{"_id":"69a6d766ebcd0b1592059fef","slug":"ipl-back-at-chinnaswamy-stadium-rcb-are-set-to-play-their-five-matches-of-the-season-at-the-venue-in-ipl-2026-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा आईपीएल का उद्घाटन और फाइनल मैच, आरसीबी खेलेगी इतने मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा आईपीएल का उद्घाटन और फाइनल मैच, आरसीबी खेलेगी इतने मुकाबले
Tue, 03 Mar 2026 06:13 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 06:13 PM IST
सार
आईपीएल की गत चैंपियन आरसीबी की टीम आगामी सीजन में खिताब का बचाव करने उतरेगी। टीम के लिए राहत की बात यह है कि वह घरेलू मैदान पर अपने मुकाबले खेल सकेगी।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : IANS
विस्तार
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम को आईपीएल 2026 में घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मैच खेलने की मंजूरी मिली है, जबकि होम प्रारूप के शेष दो मुकाबले टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलेगी। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। वहीं, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने बताया है कि आईपीएल 2026 का उद्घाटन और फाइनल मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इतना ही नहीं बंगलूरू का यह स्टेडियम एक प्लेऑफ मैच की मेजबानी भी करेगा।
विज्ञापन
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई थी भगदड़
आरसीबी के होम मुकाबलों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि टीम पांच मैच तो अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेगी। दरअसल, आरसीबी की खिताबी जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें 11 फैंस का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद चिन्नास्वामी ने कोई बड़े टूर्नामेंट के मुकाबले की मेजबानी नहीं की है जिसमें रणजी ट्रॉफा, विजय हजारे ट्रॉफी और महाराज ट्रॉफी केएससीए टी20 के मुकाबले भी शामिल हैं।

आरसीबी ने राज्य सरकार, पुलिस और केएससीए का जताया आभार
आरसीबी ने कहा, महीनों की कड़ी मेहनत और सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय के बाद यह संभव हो पाया है। आरसीबी कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस की शुक्रगुजार है। आईपीएल सीजन से पहले बुनियादी ढांचे और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि मौजूदा चैंपियन अपने अधिकांश घरेलू मैच अपने घरेलू मैदान पर ही खेलेंगे।

आरसीबी के सीईओ बोले- फैंस को घरेलू मैदान पर खेलते देखना का हक
आरसीबी ने कहा कि रायपुर में होने वाले दो घरेलू मैच पूर्व निर्धारित समझौते के अनुसार होंगे। आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि प्रशंसकों को अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने का पूरा हक है। उन्होंने कहा, चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा घरेलू मैदान ही नहीं है, बल्कि यह वह जगह है जहां एक टीम के रूप में हमारी पहचान सही मायने में जीवंत होती है। हमारे प्रशंसकों की ऊर्जा बंगलूरू में हमेशा से हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है, जो उन्हें खेल के हर चरण में प्रेरित करती है। हमारे प्रशंसकों ने बिना किसी शर्त के हमारा साथ दिया है और वे अपनी टीम को घरेलू मैदान पर खेलते देखने के हकदार हैं।
मेनन ने कहा, विस्तृत चर्चा और अनुमतियों से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आरसीबी बंगलूरू में पांच मैच खेलेगी। इस आयोजन को संभव बनाने में सहयोग देने के लिए हम कर्नाटक सरकार, केएससीए और कर्नाटक पुलिस के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।