फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023 Most Expensive Player Sam Curran's Brother Tom Curran Not Sold In Mini-Auction

IPL Auction 2023: नीलामी के बाद रात भर नहीं सोए करन बंधु, बड़े भाई पर नहीं लगी बोली, छोटे को मिले 18.5 करोड़

Mon, 26 Dec 2022 10:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में सैम करन को 18.50 करोड़ मिले और वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं, सैम करन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। 
 

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Most Expensive Player Sam Curran's Brother Tom Curran Not Sold In Mini-Auction
टॉम करन और सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के करन बंधुओं के लिए आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन एक दूसरे से पूरी तरह अलग रहा। ऑक्शन के बाद सैम जहां खुशी में झूम रहे थे तो टॉम करन निराशा से भरे हुए थे। इस नीलामी में सैम करन को पंजाब किंग्स की टीम 18.50 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वहीं, बड़े भाई टॉम करन पर कोई टीम दांव लगाने के लिए तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन


सैम और टॉम दोनों भाई ऑलराउंडर हैं। सैम करन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और बल्ले के साथ भी उपयोगी पारियां खेलने में माहिर हैं। वहीं, टॉम करन भी दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और दाएं हाथ के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। टॉम पहले आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस बार कोई टीम उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस पर खरीदने के लिए तैयार नहीं थी, जबकि छोटे भाई को पंजाब ने 18.50 करोड़ दे दिए। 
विज्ञापन


सैम को क्यों मिले 18.50 करोड़
सैम करन ने इस साल टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। खासकर गेंद के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सैम करन ने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। फाइनल मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए थे और पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। टी20 विश्व कप में उन्हें बल्ले के साथ कमाल करने के ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह आईपीएल में पहले ही दिखा चुके हैं कि वह तेज गति से रन बनाने और बड़ी पारियां खेलने में भी सक्षम हैं। सैम करन की उम्र भी काफी कम है। इसी वजह से सभी टीमें उन पर लंबे समय के लिए निवेश करना चाह रही थीं और अब पंजाब ने मोटी रकम देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम करन को क्यों नहीं मिला खरीदार
आईपीएल में टॉम करन का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। वह गेंद के साथ अक्सर महंगे साबित हुए हैं। वहीं, बल्ले के साथ उन्होंने कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेली है। टॉम करन अंत में तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन वह अपने दम पर मैत जिताने या लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं। इसी वजह से कोई भी टीम उन्हें खरीदने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed