फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: नीलामी से पहले मैक्सवेल को KXIP ने किया था बाहर, अब इस टीम से खेलने की जताई इच्छा

Tue, 16 Feb 2021 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 16 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
IPL Auction 2021: Glenn Maxwell eager to bat alongside his idol at Royal Challengers Bangalore
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इस बार की नीलामी में 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस बार की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच जैसे बड़े खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ होगी।


 

IPL Auction 2021: Glenn Maxwell eager to bat alongside his idol at Royal Challengers Bangalore
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Cricket Australia

इस बीच नीलामी से ठीक एक दिन पहले ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने (मैक्सवेल) कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में खेलने में काफी अच्छा लगेगा और उनके साथ बल्लेबाजी को खूब एन्जॉय करूंगा।

IPL Auction 2021: Glenn Maxwell eager to bat alongside his idol at Royal Challengers Bangalore
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Yo

बता दें कि मैक्सवेल पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिसके कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। पंजाब ने मैक्सवेल सहित कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, विराट की आरसीबी ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि टीम बड़ी बोली लगाकर ग्लेन मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Auction 2021: Glenn Maxwell eager to bat alongside his idol at Royal Challengers Bangalore
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा - फोटो : IPL

बता दें कि मैक्सवेल को पंजाब से रिलीज होने के बाद बहुत सी बाकी की फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश में हैं। नीलामी से पहले मैक्सवेल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी भविष्यवाणी की है। गंभीर का मानना है कि इस बार की नीलामी में आरसीबी मैक्सवेल पर बड़ां दांव खेल सकती है।

विज्ञापन
IPL Auction 2021: Glenn Maxwell eager to bat alongside his idol at Royal Challengers Bangalore
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ipl

गंभीर ने कहा कि मैक्सवेल का प्रदर्शन 2014 के बाद से उतना अच्छा नहीं रहा है। मगर मुझे लगता है कि इस साल भी उन्हें अपने साथ जोड़ने को लेकर कई टीमों के बीच होड़ लगेगी। मुझे लगता है कि आरसीबी की टीम इस साल मैक्सवेल पर बड़ी बोली लगा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed